उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राजकुमार इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सकारात्मक भूमिका पर पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित

जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ । राजकुमार इंटर कॉलेज व इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स की ओर से राजकुमार इंटर कॉलेज के सभागार में सड़क सुरक्षा एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सकारात्मक भूमिका विषय पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक राजीव बक्शी ने मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के हाल में छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर सड़क सुरक्षा से संबंधित लगभग 100 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर का प्रदर्शन भी किया।जॉइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर पीयूष मोर्डिया ने छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके भविष्य निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश शुभकामनाएं दी।


उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कई समाजसेवियों और पत्रकारों को भी सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट के संस्थापक,निदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकार कृष्णचंद्र बाजपेई,उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव अब्दुल वहीद,शिक्षाविद एवं प्रखर समाजसेवी प्रोफेसर शशि मौली पांडे,पत्रकार नजम अहसन,छायाकार आरिफ मुकीम,पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी एवं समाजसेवी रमाकांत पांडे,समाजसेवी एवं मारुति शोरूम के प्रबंधक सौरभ सिंह सोमवंशी ,ख्याति लब्ध मूर्तिकार महेश कुमार एवं दिनेश कुमार,आज़ाद प्रेस के समाजसेवी  महफूज हसन एवं मोहम्मद खुर्शीद अकरम के साथ ही कार्यक्रम समन्वयक  अमृत बाजपेई तथा अन्य विशेष गणमान्य उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सब्यसाची तिवारी और उनकी समस्त टीम ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button