उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक ने व्यापारियों की सुनी समस्याएं

5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक जलकल विभाग "व्यापारी सहायता पखवारा" आयोजित करेगा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक एवं व्यापारियों के मध्य बैठक हुई बैठक में जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक राम कैलाश एवं इंदिरानगर जोन 7 के अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध  भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे.


आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जलकल विभाग द्वारा व्यापारियों को गलत तरीके से भेजे जा रहे वाटर टैक्स के बिलों का विषय उठाया व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस संदर्भ में शासन को भेजने के लिए कार्यवाहक महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा जिसमें जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पानी का कनेक्शन नहीं लगा है तथा सीवर का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है उन्हें जलकर से मुक्त रखने का मुद्दा था.


बैठक में लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं रहीम नगर के अध्यक्ष मसीह उज जमा गांधी ने महाप्रबंधक के सामने रहीम नगर में गलत तरीके से भेजे जा रहे बिलो की शिकायत की. उन्होंने बताया रहीम नगर में  वर्ष 2014 में सीवर लाइन पड़ी है किन्तु जल कल विभाग उसके पहले की रजिस्ट्री के दिनांक से बिल भेज रहा है. महाप्रबंधक में इस विषय को गंभीरता से लेते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया.


रिंग रोड के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं महामंत्री पंकज अरोड़ा ने रिंग रोड की मुख्य रोड पर सीवर लाइन ना होने के बावजूद बिल भेजे जाने की शिकायत की. इस विषय का भी समाधान करने तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करा कर सहयोग करने का आश्वासन कार्यवाहक महाप्रबंधक ने दिया.


विष्णुपुरी चर्च रोड के व्यापारी राजू रस्तोगी ने विष्णु नगर पार्क में बोरिंग की शिकायत की तथा वहां के निवासियों को सीवर लाइन से जोड़ने का मुद्दा उठाया. कार्यवाहक महाप्रबंधक ने शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया.
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यवाहक महाप्रबंधक से व्यापारियों की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए “व्यापारी सहायता पखवाडा” चलाने की मांग की.


जिस पर बैठक में कार्यवाहक महाप्रबंधक राम कैलाश द्वारा 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक व्यापारियों के बिल संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए “व्यापारी सहायता पखवारा” चलाने की घोषणा की गई. कार्यवाहक महाप्रबंधक ने कहा सभी जोन के अधिशासी अभियंता  10:00 से 12:00 तक पखवाड़े के अंतर्गत अपने कार्यालय में व्यापारियों की बिल संबंधी समस्याओं को सुनेंगे तथा समाधान करेंगे.


बैठक मे कार्यवाहक महाप्रबंधक ने सभी जोन के अधिशासी अभियंताओं के नाम और नंबर भी जारी किए
अविनाश श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता जोन-1
दूरभाष :-8177054010, विश्वनाथ गुप्ता,
जोन -2 दूरभाष 81770 54020, मनोज शुक्ला जोन-3
दूरभाष 81770 54030, रमेश चंद्र जोन 4
दूरभाष 81770 54080, सचिन सिंह जोन 5
दूरभाष 81770 54051, बंशीधर राजपूत जोन- 6
दूरभाष 81770 54060, अनिरुद्ध भारती जोन 7 दूरभाष 81770 54011, राम कैलाश जोन- 8 दूरभाष 81770 54002,

बैठक में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल , नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद रस्तोगी , नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष मशीह उज जमा गांधी, ट्रांस गोमती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी रिंग रोड के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा महामंत्री ,पंकज अरोड़ा ,सौरभ, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, आदि मौजूद रहे.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button