उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मानवता की सेवा ही हमारा उद्देश्य: मौ.अब्दुल अली हसनी नदवी

लखनऊ : ऑल इंडिया पयाम ए इन्सानियत फोरम ने जिला कारागार लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पांच कैदियों का 65 हजार रूपए जुर्माना अदा कर रिहा कराया। इस दौरान पयाम ए इन्सानियत फोरम ने 150 कंबल, सर्दी के मद्देनजर 108 इनर और 100 चश्में वितरित किया।

गौरतलब है कि ऑल इंडिया पयाम ए इन्सानियत फोरम ने नारीबंदी जेल में चिकित्सा शिविर लगाकर बंदियों की नेत्र जांच कराई गई। इसके साथ ही रोगियों के लिए मुफ्त शुगर और डेंगू की जांच हुई, जिसके बाद रोगियों को मुफ्त दवा भी वितरित की गई।

मीडिया से बातचीत करते हुए मौलाना अब्दुल अली हसनी नदवी ने कहा कि बेहतर समाज के लिए जरूरी है कि आपस में भाईचारा की भावना हो और एक दूसरे की हर संभव मदद की जाए, यही मानवतावाद का संदेश और पयाम ए इन्सानियत फोरम का उद्देश्य है। जेल अधीक्षक ने कहा कि ये फोरम लंबे समय से मानवता की सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। हमें ऐसी संस्थाओं की जरूरत रहती है जो मानवता के लिए हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं।

पयाम ए इन्सानियत फोरम के लखनऊ यूनिट के इंचार्ज शफीक चौधरी ने सफल आयोजन किया। शेख वलीद नदवी, शेख फिरोज नदवी, सैयद अकील नदवी, डॉ लुबना कमाल, डॉ. फरहीन, डॉ. अमित और नदवा के छात्र व अन्य लोग भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button