उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 24.53 करोड़ रूपये से अधिक लागत की 114 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया

लखनऊ की नगर पंचायत बंथरा में 180.37 लाख रूपये की लागत से बना कार्यालय

लखनऊ : प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने 10 जिलों के अंतर्गत 10 निकायों के 24.53 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 114 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया। साथ ही 07 जिलों के प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के 3871 लाभार्थियों को आवास की चाबी भी प्रतीक स्वरूप सौपी। इस अवसर पर उन्होंने इन सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को लोकार्पित कार्यों का लाभ जनता को शीघ्र उपलब्ध कराने तथा जो भी विकास कार्य पाइपलाइन में हो उन्हंे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही सभी निकायों की सम्मानित जनता को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को सुविधा सम्पन्न बनाकर सुधारने का प्रयास कर रही है।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने जल निगम के फील्ड हास्टल, लखनऊ से 10 जनपदों में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग कर कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। इस कार्यक्रम में सोनभद्र की पिपरी नगर पंचायत में सामुदायिक शौचालय, अन्त्येष्टि सहित 53 कार्यों को 476.87 लाख रूपये की लागत से किया गया। बलरामपुर की नगर पालिका परिषद बलरामपुर में कान्हा गौशाला सहित 12 कार्यों को 377.56 लाख रूपये की लागत से, कौशाम्बी की नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम का कार्यालय सहित 10 कार्यों को 353.96 लाख रूपये की लागत से, महराजगंज की नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में मीटिंग हाल सहित 09 कार्यों में 237.05 लाख रूपये की लागत से, जौनपुर की नगर पंचायत रामपुर में कार्यालय सहित 09 कार्यों को 236.59 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य कराया गया।

उन्होंने बताया इसी प्रकार सम्भल की नगर पंचायत सिरसी में सामुदायिक केन्द्र सहित 06 कार्यों को 188.36 लाख रूपये की लागत से, मिर्जापुर की नगर पालिका परिषद अहरौरा में सामुदायिक केन्द्र सहित 06 कार्यों को 89.71 लाख रूपये की लागत से, बदायूॅ की नगर पालिका परिषद उझानी में एरोबिक ड्रम कम्पोस्ट प्लान्ट सहित 04 कार्यों को 165.36 लाख रूपये की लागत से, लखनऊ की नगर पंचायत बंथरा में कार्यालय सहित 04 कार्यों को 180.37 लाख रूपये की लागत से तथा पीलीभीत जनपद की नगर पंचायत पकरिया में 147.86 लाख रूपये की लागत से कार्यालय का निर्माण कार्य कराया गया। इस प्रकार कुल 2453.69 लाख रूपये की लागत से कुल 114 कार्यों को पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया।
ए.के. शर्मा ने 07 जनपदों में प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय के कुल 3871 लाभार्थियों को चाबी प्रदान की। इसमें बलरामपुर में 115, लखनऊ में 35, मिर्जापुर में 2019, सम्भल में 400, बदायूं में 547, जौनपुर में 115 तथा महराजगंज जनपद में 640 लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गयी।

नगर विकास मंत्री ने इस अवसर पर सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि नगरीय जीवन को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में तत्परता से कार्य करें और लोगों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि शहरों में नियमित साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। लोगों को संचारी रोग, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाने के लिए फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव एवं जलभराव वाले स्थानों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नियमित रूप से जारी रखें। उन्होंने शहरों की सड़कों को साफ सुथरी रखने तथा गड्डा भरने एवं पैचिंग के कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूरा करने के लिए अधिक से अधिक मशीनों एवं नई तकनीकों का प्रयोग करने को कहा।
बैठक में सचिव नगर विकास रंजन कुमार, निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा, निदेशक सूडा यशु रूस्तगी एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button