उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

संघर्ष के लिए तैयार रहे पी.डब्ल्यू.डी.नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी : भारत सिंह यादव

कार्यकारिणी सम्मान समारोह

लखनऊ । पी.डब्ल्यू.डी.नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लो.नि.वि. उ.प्र. लखनऊ की क्षेत्रीय शाखा की विस्तारित बैठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन संघ के मण्डल अध्यक्ष लल्लन प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान कार्यकारिणी का सम्मान समारोह किया गया।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बैठक को सम्बोधित किया बैठक में कर्मचारियों की सेवा नियमावली प्रख्यापन कराने तथा माननीय सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली में वर्कचार्ज कर्मचारी की सेवा जोड़ने हेतु योजित रिट याचिका के अन्तिम निस्तारण कराये जाने तथा कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं का निस्तारण कराये जाने पर सधन विचार विमर्श हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव, महामंत्री  शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय शाखा के प्रतिनिधियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आहवाहन किया, उन्होने यह भी कहा कि संघ कर्मचारियों की समस्यओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है एवं जो भी समस्याऐ प्रादेशिक कार्यालय के संज्ञान में लायी जायेगी उनका तत्परता से निस्तारण कराया जायेगा। कर्मचारियों की सेवा नियमावली का प्रख्यापन एवं माननीय सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली में सेवा जोड़ने हेतु रिट याचिका अन्तिम निस्तारण हेतु विचाराधीन है।  शैलेन्द्र कुमार शुक्ला  कहा कि जो समस्याऐ मा0 सर्वाेच्च न्यायालय एवं शासन अथवा विभाग स्तर पर विचाराधीन है उनके निस्तारण हेतु आपका सहयोग आपेक्षित है। जो समस्याऐं विभाग स्तर पर लम्बित है उनके सम्बद्ध में विभागाध्यक्ष एवं शासन को पत्र लिखकर उनके निस्तारण का अनुरोध किया गया है। समयबद्ध निस्तारण न किये जाने की दशा में आन्दोलन ही मात्र विकल्प है।
उक्त बैठक में  शैलेन्द्र कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री, लल्लन प्रसाद यादव मण्डल अध्यक्ष, सैय्य्ाद मोहम्मद नदीम मण्डल मंत्री, विमल कुमार प्रदेश संगठन मंत्री,  दिलीप सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,  प्रयाग नरायण बाजपेयी प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य, बशिष्ट नरायण तिवारी प्रदेश संयुक्त मंत्री,  ओम प्रकाश मौर्या प्रदेश कार्यकारिणी सदव्स्य,  संजय यादव मण्डल उपाध्यक्ष, बहादुर सदस्य, श्रीमती माया देवी प्रान्तीय संगठन मंत्री एवं रमई यादव कार्यालय सचिव एवं क्षेत्र के अधीनस्थ समस्त जनपद अध्यक्ष एवं जनपद मंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियो ने बैठक में प्रतिभाग किया। उपरोक्त प्रस्ताव का समर्थन करते हुए आन्दोलन हेतु तैयार रहने का आहवाहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button