उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
सभापति, विधान परिषद्, कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने किया गज़ल संग्रह “मुंतज़िर निगाहों में” का विमोचन

लखनऊ : विधान सभा के राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हाल में पुस्तक गजल संग्रह “मुंतज़िर निगाहों में” का विमोचन सभापति, विधान परिषद्, कुंवर मानवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

गजल संग्रह पुस्तक विधान परिषद् के विशेष सचिव एवं वित्त नियंत्रक श्रीकृष्ण दत्त ढौंडियाल द्वारा लिखी गयी गजल संग्रह है। जिसकी भाषा हिन्दी है और इसमें उर्दू शब्दों के माध्यम से जीवन के कई आयाम को समेटने का प्रयास किया गया है।पुस्तक विमोचन के अवसर पर माननीय सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि गजल साहित्य की एक विधा है जो देश के सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। इस पुस्तक के माध्यम से लोग जिंदगी के ढंग को बहतर समझ सकेंगे।पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधान परिषद् के प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिंह एवं कई अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



