उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुलायम सिंह यादव जी की 83वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, संरक्षक एवं मार्गदर्शक गरीबों के मसीहा धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जी की 83वीं जयंती के अवसर पर पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी जगदीप सिंह यादव एवं निवर्तमान जिला महासचिव शब्बीर अहमद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही जिला कार्यालय पर भण्डारे का आयोजन भी किया गया। पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी जगदीप सिंह यादव ने कहा कि नेता जी का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाॅंव में हुआ था, उनके पिता एक किसान थे। एक साधारण किसान परिवार मे जन्म लेने वाले नेता जी ने अपना राजनैतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की। 1996 में नेता जी ग्यारहवीं लोकसभा के लिए मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुने गये और साथ ही देश के रक्षा मंत्री भी रहे। हम सभी को नेताजी के सपनों को पूरा करना होगा।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व लोकसभा प्रत्याषी सीएल वर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री देवकली प्रसाद रावत, सूर्य कुमार सिंह, निर्मल सिंह, फिदा हुसैन अंसारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अली, नागेन्द्र सिंह, अशोक यादव, टीबी सिंह, राशिद अली, वीर बहादुर सिंह, अमर पाल सिंह, रविभूषण ‘राजन’, नागेन्द्र सिंह यादव, रूद्र विनायक यादव, शंकर लोधी, अनिल पासी, नवनीत सिंह, इब्राहीम मंसूरी, विनोद यादव, गनेष प्रताप यादव उर्फ डीके, श्यान अख्तर अल्वी, हारून अजीज, रईस अहमद, इशितयाक अहमद, रमेश सिंह ‘रवि’, मो0 शफीक, सुहागवती, आदिल इदरीश, कुलेन्द्र यादव, डाॅ. संतोष रावत, हरिपाल यादव, अकरम उर्फ, बब्लू, विदेश पाल यादव, चन्द्रशेखर यादव, मोईन खान, शौकत अली, मनीष यादव, तारिक अब्दुल्लाह, मनोज पाल, एसयू खान ‘भईया जी’, यादवेन्द्र प्रताप ‘गब्बर’, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार ‘गुड्डू’, महेश प्रसाद रावत, अरूण रावत, जीत बहादुर, पार्षद किशन दादा, शिवकुमार टाइगर, रमेश काकू, रामसमुझ रावत, शशिलेन्द्र यादव, दिनेष सिंह, विमल सेठ, विक्रम यादव, शिवम यादव ‘गोलू’, अमित यादव, बिनोद शुक्ला एवं फारूख प्रधान के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय नेता जी केे चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button