उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नेहरू जी की सांस्कृतिक दृष्टि का परिणाम है हमारी उन्नत कलाएं और बेजोड़ कलाकार : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन

लखनऊ : चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम और एक प्रधानमंत्री के रूप में उनका साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा के संवर्धन में उनके अवदान को याद करते हुए बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में भारत विकास परिषद, महिला शाखा, चौक के सहयोग से बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती को माल्यार्पण कर चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

भारत विकास परिषद के सहयोग से इस विचार को पुष्ट करते हुए कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी छात्राओं को भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक की अध्यक्ष कंचन अग्रवाल एवं सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उल्लास पूर्वक प्रतिभाग किया। इसके पश्चात बच्चों को पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की गई।

इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा सर्दी को देखते हुए ढाई सौ छात्राओं को मोजे वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती सीमा आलोक वार्ष्णेय, उत्तरा सिंह, माधवी सिंह, मंजुला यादव, मीनाक्षी गौतम तथा प्रतिभा रानी का पूरा सहयोग रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button