उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चाइल्डलाइन लखनऊ ने बालगृह के बालकों के साथ डी.जे पर डांसकर मनाया बाल दिवस

राजकीय बालगृह के बच्चों ने केक काटकर मनाया बाल दिवस

लखनऊ. चाइल्डलाइन लखनऊ व आलमबाग बस टर्मिनल , ऐडोलसेंट हेल्थ एकेडमी लखनऊ, लखनऊ एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स, डॉ. बेग चाइल्ड केयर और महा उदय सोसाइटी के द्वारा संयुक्त रूप से चाइल्डलाइन दोस्ती सप्ताह मनाया ।

बालदिवस के उपलक्ष्य में राजकीय बालगृह बालक मोहन रोड़ में रह रहे बच्चों को उनके चाचा नेहरू के बारे में बताया गया, तथा बच्चों को भरपुर मस्ती का अवसर दिया गया । इस क्रम में बच्चों अपने मन पसंद गानों पर जमकर डांस किया ।


डॉ. मिर्जा वकार वेग ने सभी को बालदिवस के बारे में बताया और बच्चों को प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर विशेष बच्चे भी पीछे नहीं रहें , एक बालक ने तो एक ही पैर से डांसकर खूब तालियां बटोरी और उपस्थित अथितियों ने उसकी भूरि-भूरि प्रसंशा की । कई बच्चों ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा को सामूहिक नृत्य के माध्यम से सभी के समक्ष प्रस्तुत किया ।
एक बालक ने कई गीत गाकर सभी के दिल में अपनी जगह बनाई, महा उदय सोसाइटी से आरिफ़ा शौकत ने उसकी आवाज़ व अंदाज की प्रसंसा करते हुए, पूर्ण रूप से मदद करने व आगे बढ़ने में किसी भी प्रकार के सहयोग करने के बात कही ।
चाइल्डलाइन से नवीन कुमार ने बताया कि बाल दिवस एक यादगार तारीख है जिसे बच्चों के प्रति स्नेह, दुलार और सम्मान प्रदर्शित करने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बच्चों को टंग ट्विस्ट भी बोलने को दिया गया । बच्चों ने खेलों में प्रतिभाग कर खूब मनोरंजन किया ।
बचपन बचाव आंदोलन के राज्य समन्वयक सूर्या प्रताप मिश्रा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण से हर असंभव कार्य को भी संभव किया जा सकता ।
चाइल्डलाइन के केंद्र समन्वयक कृष्ण प्रताप शर्मा ने पूर्ण कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया साथ ही बच्चों से कहा कि अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकाले जिससे आपका पथ सरल और सुंदर हों और अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में चाइल्डलाइन परामर्शदाता वर्षा शर्मा ने चाइल्डलाइन 1098 की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी साझा की और कार्यक्रम समापन करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


उक्त कार्यक्रम में बालगृह बालक की अधीक्षिका रेनू बाला, व्यायाम प्रशिक्षक दिनेश चंद रावत, मनोवैज्ञानिक माया गुप्ता, शिक्षक अरुता देवी , सुपरवाइजर सीमा देवी, महा उदय सोसाइटी से संजय मिश्रा, निशा मिश्रा, समाजसेवी अतुल जयसवाल, रुपेश कुमार, शंपा, मिड जॉनसन के नितीश मिश्रा और चाइल्डलाइन लखनऊ व आलमबाग बस टर्मिनल चाइल्डलाइन से विजय पाठक, बृजेन्द्र शर्मा, शिप्रा सिंग, मनीष वर्मा, सौरभ सिंह व आदि उपस्थित रह कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button