उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

किसान ट्रस्ट द्वारा 16 नवंबर 2022 को दानिश सिद्दिकी फ़्रीडम अवार्ड की शुरुआत की जा रही है

लखनऊ : किसान ट्रस्ट द्वारा विख्यात फ़ोटो जर्नलिस्ट एवं दो बार पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय दानिश सिद्दीक़ी जी की स्मृति में राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कांस्टिट्यूशन क्लब,नई दिल्ली में दिनांक 16 नवंबर 2022 को ‘’दानिश सिद्दिकी फ़्रीडम अवार्ड ‘’ की शुरुआत की जा रही है।

इस अवार्ड का उद्देश्य समाज में अभिव्यक्ति की आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले अग्रदूतों को सम्मानित करना है। अब से हर वर्ष राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवार्ड समारोह के लिए जनता के सुझाव से प्रतिवर्ष तीन विजेताओं को किसान ट्रस्ट द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान अभिव्यक्ति की आज़ादी और समाज की अवधारणाओं के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की कोशिश को सराहने की एक पहल है।

इस सम्मान समारोह के लिए जूरी सदस्य के तौर पर प्रवीण जैन ( वरिष्ट फ़ोटो जर्नलिस्ट), एस.इरफ़ान. हबीब( लेखक एवं इतिहासकार) एवं योगेन्द्र यादव (सामाजिक कार्यकर्ता) शामिल हैं। जनता के सुझाव एवं निर्णायक मंडल के गहन आँकलन के बाद ‘’दानिश सिद्दिकी फ़्रीडम अवार्ड ‘’ 2022 के लिए चयनित नाम हैं: प्रोफ़ेसर रूप रेखा वर्मा, अजित अंजुम एवं अदनान आबिदि। तीनों जानी मानी शख़्सियत हैं जिन्होंने सहिष्णुता, भाईचारा, नागरिक लोकतांत्रिक आज़ादियों की रक्षा की है और अपने कलम, तस्वीर और प्रयास से समाज को प्रकाश दिया है। किसान ट्रस्ट को विश्वास है की पहले दानिश सिद्दिकी फ़्रीडम अवार्ड के तीनों विजेता हमारे इस संकल्प से प्रेरणा लेकर और ऊँचाइयाँ छुएँगे!

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button