महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहर में फैले ड़ेंगू, चिकनगुनिया, दीपावली के त्यौहार पर सफाई, फोगिंग और कूड़ा उठान को लेकर जताई नाराजगी
दीपावली पर दुल्हन को तरह सजाए शहर को : महापौर

लखनऊ : महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहर में डेंगू, चिकनगुनिया एवं त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं मार्गप्रकाश विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर को दीपावली के मद्देनजर प्रत्येक घर के बाहर सफाई कराने एवं कूड़ा उठाने का स्वसत्यापित सर्टिफिकेट देने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कूड़ाघरों पर कूड़ा न दिखाई दे इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया।

प्रतिदिन हो वार्डो में फोगिंग, महापौर ने जोनवार किये नंबर जारी
महापौर ने निर्देशित किया कि समस्त वार्डो में साईकल और हैन्डहेल्ड मशीन दी जा चुकी है, जिससे वार्डो में प्रतिदिन फोगिंग कराई जाए, वार्डों में फोगिंग के लिए पर्याप्त बजट की उपलब्धता है। वार्डो में प्रतिदिन फॉगिंग के लिए एक जोन स्तर का कर्मचारी लगाया जाए जिसकी जिम्मेदारी होगी कि पूरे वार्ड के समस्त इलाको में फोगिंग हो सके।
अपने घर के पास फोगिंग के लिए इन्हे करे संपर्क
जोन 1, कुलदीप सिंह -9897513615।
जोन 2, आशीष श्रीवास्तव -8810721612।
जोन 3, आशीष बाजपेयी -8299705110।
जोन 4, प्रवीण वर्मा -9451121128।
जोन 5, राजेश -9451162825।
जोन 6, सतेंद्र कटियार -9140530492।
जोन 7, रुपेंद्र भास्कर -8932050160।
जोन 8, राजेश झा -8810721648।

बन्द पड़ी लाइटों को सही करने के लिए महापौर ने दिया ईईएसएल को 2 दिन का अल्टीमेटम
शहर में कई जगह से बंद पड़ी लाइटों की शिकायत पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने ईईएसएल के लखनऊ मैनेजर अमित मिश्रा को कड़ी फटकार *महापौर संयुक्ता भाटिया ने शहर में फैले ड़ेंगू, चिकनगुनिया, दीपावली के त्यौहार पर सफाई, फोगिंग और कूड़ा उठान को लेकर जताई नाराजगी।*
दीपावली पर दुल्हन को तरह सजाए शहर को : महापौर संयुक्ता भाटिया
महापौर संयुक्ता भाटिया ने आज शहर में डेंगू, चिकनगुनिया एवं त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं मार्गप्रकाश विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने सभी जोनल सेनेटरी ऑफिसर को दीपावली के मद्देनजर प्रत्येक घर के बाहर सफाई कराने एवं कूड़ा उठाने का स्वसत्यापित सर्टिफिकेट देने के लिए निर्देश दिए। साथ ही कूड़ाघरों पर कूड़ा न दिखाई दे इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया।
प्रतिदिन हो वार्डो में फोगिंग, महापौर ने जोनवार किये नंबर जारी
महापौर ने निर्देशित किया कि समस्त वार्डो में साईकल और हैन्डहेल्ड मशीन दी जा चुकी है, जिससे वार्डो में प्रतिदिन फोगिंग कराई जाए, वार्डों में फोगिंग के लिए पर्याप्त बजट की उपलब्धता है। वार्डो में प्रतिदिन फॉगिंग के लिए एक जोन स्तर का कर्मचारी लगाया जाए जिसकी जिम्मेदारी होगी कि पूरे वार्ड के समस्त इलाको में फोगिंग हो सके।
*अपने घर के पास फोगिंग के लिए इन्हे करे संपर्क*
जोन 1, कुलदीप सिंह -9897513615।
जोन 2, आशीष श्रीवास्तव -8810721612।
जोन 3, आशीष बाजपेयी -8299705110।
जोन 4, प्रवीण वर्मा -9451121128।
जोन 5, राजेश -9451162825।
जोन 6, सतेंद्र कटियार -9140530492।
जोन 7, रुपेंद्र भास्कर -8932050160।
जोन 8, राजेश झा -8810721648।



