उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने स्व. मुलायम सिंह यादव के सैफई गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ : प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 20 अक्टूबर को सैफई गांव पहुंचकर स्व. मुलायम सिंह यादव जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही सैफई के यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेताजी हम सभी के लिए सम्मान एवं आदर के पात्र थे। उनके जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि वह एक प्रखर एवं तेजस्वी नेता थे। हमेशा दबे, कुचले, किसानों और गरीबों की आवाज उठाने वाले तथा उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से भी उनके प्रति असीम आदर भाव था। उन्होंने कहा की ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button