उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गरीबों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने का मनरेगा अच्छा माध्यम: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव विकसित किते जायेंगे, ग्राम्य विकास से जुड़े अधिकारी व जनप्रतिनिधि मिलकर इस दिशा में अभिनव कार्य करें। मौर्य ने कहा कि गरीबों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने का मनरेगा अच्छा माध्यम है।गांवो के विकास की महायोजना बनाई जाए। कहा कि हम सबको मिलकर गांव के विकास कार्य में क्रांति लाने का काम करना है ।

गांवों का विकास कर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति करने में सरकार पूरी संकल्पबद्धता व प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज मनरेगा में एम आई एस (मैनेजमेंट आफ इन्फार्मेशन सिस्टम) से सम्बंधित में 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विधिवत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांव -गरीब की सेवा करना हमारे स्वभाव में होना चाहिए,तभी हम सही मायने में गरीब‌ कल्याण की योजनाओ को धरातल पर उतारने में पूरी तरह सफल हो सकेंगे।
कहा कि गरीबी उन्मूलन व रोजगार देने में ग्रामीण विकास विभाग का कार्य सराहनीय है।टीम भावना से कार्य करते हुये ग्राम्य विकास विभाग ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं, इसकी बानगी है कि अमृत सरोवरो के निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे हैं। मनरेगा श्रमिकों को श्रम विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में उत्तर प्रदेश आगे हैं।

कोरोना काल में जब आय के सारे स्रोत बन्द हो गये थे, मनरेगा में करोड़ों लोगों को रोजगार दिया गया।मनरेगा में 100 दिन काम करने वाले श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल श्रमिक बनाने की दिशा में काम करके श्रमिकों के घर परिवार में खुशियां बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि गरीबों की सेवा करने में दीर्घकालिक सुख की अनुभूति होती है।कहा मनरेगा के माध्यम से स्मार्ट विलेज बनाने का मौका हमारे हांथ में है।


कहा कि श्रमशक्ति के बल पर ग्राम्य विकास विभाग के सेक्टर को नम्बर एक पर ले जाने का संकल्प लेकर जांय। कहा कि गांव के विकास के माध्यम से गरीबों के जीवन में दिवाली लाएं। कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को समारोह करके सम्मानित किया जाए,ताकि और ग्राम पंचायते भी इससे प्रेरणा ले सकें।ग्राम्य विकास से जुड़े अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का मंडल स्तर पर सम्मेलन कराया जाए।


उन्होंने जोर देते हुए कहा कि गांव के विकास में पसीना बहाने वाले श्रमिकों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गांव- गरीब के
शैक्षिक, सामाजिक,व आर्थिक उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जी के विजन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सब लोग पवित्र भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कहा कि गरीबों को झोपड़ी से निकाल कर प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान दिये गये है।

इन सभी लाभार्थियों को स्वच्छ शौचालय, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा में 100दिन कार्य जैसे सुविधाएं दी गयी हैं, किन्ही कारणों से किसी भी लाभार्थी को अनुमन्य सुविधाएं नहीं मिल पायी हों, तो उन्हें दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।कहा कि आवासों की सभी किश्तें समय से लाभार्थियों के खाते में पहुंचनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button