उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अफ्रीका में शांति निर्माण की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ध्यान देने की मांग

लखनऊ. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सदन में अफ्रीका की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा पर बोलते हुए भारत का पक्ष मजबूती से रखा। रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति की बैठक में अफ्रीका के मुद्दे पर कहा अफ्रीका के सामने सुरक्षा खतरा लगातार बढ़ रहा है और परिषद को वहां के सशस्त्र समूहों, आतंकवादी संगठनों पर ध्यान देने की जरूरत है। रुचिरा ने कहा कि भारत के लिए अफ्रीका के साथ साझेदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी रहेगी।

साथ ही कहा कि महाद्वीप में शांति लाने के लिए क्षेत्रीय कूटनीति, मध्यस्थता, सुलह और सुरक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा इस परिषद में स्थायी श्रेणी की सदस्यता में अफ्रीका के प्रतिनिधित्व से निरंतर इनकार एक ऐतिहासिक अन्याय है, जिसे जल्द से जल्द ठीक करने की आवश्यकता है। रुचिरा कंबोज ने अफ्रीका में शांति निर्माण की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ध्यान देने की भी मांग की। उन्होंने आगे कहा कि विकसित देशों में प्रमुख दानदाताओं को अपनी विदेशी विकास सहायता प्रतिबद्धताओं को बढ़ाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इससे पहले भी भारत का पक्ष मजबूती से रख चुकी हैं। पिछले महीने 28 सितंबर को उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यूक्रेन विवाद पर भारत का पक्ष रखा था। रुचिरा कंबोज ने तब कहा था कि यूक्रेन संघर्ष का स्वरूप अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय है। भारत ने बार-बार इस शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और बातचीत एवं कूटनीति के माध्यम से इस संघर्ष को हल करने की आवश्यकता का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button