उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर रालोद कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए

लखनऊ. सामाजिक न्याय और समता के आधार स्तंभ मान्यवर कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में रालोद नेता बी एल प्रेमी की अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l
गोष्ठी में वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने कांशीराम जी को दलितों और पिछड़ों का रहनुमा बताते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन समाज के उत्थान के लिए संघर्ष किया l व्यवस्था परिवर्तन के महानायक के तौर पर उन्हें हमेशा याद किया जाएगा l
गोष्ठी में रालोद नेता बी एल प्रेमी ने उन्हें समतामूलक समाज का नायक बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के लिए उनके द्वारा जो त्याग और बलिदान किया गया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता l
रालोद अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, वीरेंद्र तोमर, प्रमोद शुक्ला, रमेश कश्यप, अर्जुन आदि लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button