उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स ‘बिग बॉस सीजन 16’ के कंटेस्‍टेन्‍ट गौतम विग: ‘मैं चाहता हूँ कि इस शो के जरिये दर्शक मेरे रियल साइड को प्‍यार करें’

लखनऊ. जब गौतम से पूछा गया की इस साल बिग बॉस 16 से आपकी क्‍या उम्‍मीदें हैं| तो उन्होंने कहा मुझे लगता है कि मैंने जो प्रोमोज में देखा है बिग बॉस उससे ज्‍यादा मजेदार होने वाला है। मैं सोचता हूँ कि बिग बॉस हमें चैन से बैठने नहीं देंगे और इस बार वो भी गेम खेलेंगे। मैंने कुछ एपिसोड्स देखे हैं, जिनमें प्रतियोगी खेल रहे थे, लेकिन इस बार बिग बॉस खेल रहे हैं। यह अलग ही होगा, क्‍योंकि हम चौंकाने वाले मोड़ से गुजरेंगे।

 

गौतम को कई बार अप्रोच किया गया है, लेकिन उनके वर्क शेड्यूल की वजह से उनके पास समय नहीं था। गौतम पहले भी टीवी शो कर चुके हैं। यह पूछने पर कि उन्होंने एक फिक्‍शन के बजाए रियलिटी शो क्‍यों चुना

गौतम ने कहा मैं अब तक 6 टीवी शोज कर चुका हूँ। जब एक्‍टर्स फिक्‍शन टीवी शो करते हैं, तब उन्‍हें अपने किरदारों के लिये पसंद किया जाता है। बिग बॉस ऐसा मंच है, जहाँ आप ज्‍यादा रीयलिस्टिक हो सकते हैं और दर्शकों को अपनी शख्सियत दिखा सकते हैं। मैं चाहता हूँ कि इस शो के जरिये दर्शक, मैं जो असल में हूं, मेरे उस रूप से प्‍यार करें। इसलिए मैं बिग बॉस में आना चाहता हूँ, जो देश का सबसे बड़ा टेलीविजन रियलिटी शो है। इस शो के बाद कई लोग मुझे ज्‍यादा प्‍यार करेंगे।

जब गौतम से पूछा गया की बीते समय में एक्‍टर्स को निजी सम्‍बंधों और पेशेवर कॅरियर के लिहाज से बिग बॉस से फायदा हुआ है। क्‍या आप भी ऐसी उम्‍मीद में हैं?

गौतम ने कहा सच कहूं तो, मेरी कोई उम्‍मीद नहीं है। मैं यह बाहर भी कर सकता हूँ। यह अलग-अलग लोगों के लिये अलग-अलग होता है। मैं इसे लेकर हड़बड़ाहट में नहीं हूँ। मैं खुले दिमाग से चल रहा हूँ। जो भी सामने आएगा, उसे स्‍वीकार करूंगा और पसंद करूंगा। मैं रिश्‍ते निभाने के मामले में बहुत अच्‍छा हूँ। लेकिन आखिरकार यह एक खेल है। मेरा मानना है कि चीजें स्‍वाभाविक होनी चाहिए, चाहे हाउस के भीतर हों या बाहर।

गौतम से ये पूछने पर की अक्‍सर कहा जाता है कि एक्‍टर्स के पास काम न होने या पैसों की कमी के चलते बिग बॉस में आते हैं। क्‍या ऐसी बातें आप पर भी असर डालती हैं?

अगर ऐसा ही है, तो मुझे लगता है कि मैं इस ट्रेंड को बदल रहा हूँ। मुझे पैसों की कोई कमी नहीं है और न ही मैं काम से खाली हूँ। मैंने दो प्रोजेक्‍ट्स रिजेक्‍ट किये हैं। बिग बॉस ऐसा प्‍लेटफॉर्म है, जो भारत तक सीमित नहीं है, विदेश में भी इसके दर्शक हैं। यह सबसे बड़ा मंच है। आज की दुनिया में ज्‍यादातर लोग सोशल मीडिया में डूबे हुए हैं। यह शो (बिग बॉस) मेरे लिये एक तरह का डिटॉक्‍स है। मैं देखना चाहता हूँ कि चीजों पर मेरी प्रतिक्रिया कैसी रहती है। यह निजी तौर पर मुझे आगे बढ़ाएगा। यह एक्‍टर के तौर पर आगे बढ़ने में मेरी मदद करेगा, क्‍योंकि मैं 105 दिनों तक अजनबियों के साथ रहते हुए कई चीजें सीखूंगा।उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिये यह ये कहकर सन्देश दिया की.

मैं यही कहना चाहता हूँ कि आप लोगों ने हमेशा मुझे और मेरे शोज को प्‍यार दिया है। मुझे आपका प्‍यार और साथ चाहिए, क्‍योंकि बिग बॉस सबसे बड़ा प्‍लेटफॉर्म है और मेरे लिये बहुत मायने रखता है। मैं चाहता हूँ कि आप सभी मेरे असली रूप को देखें। मुझे प्‍यार करते रहें और मेरा साथ देते रहें और वोटिंग करते रहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button