उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
वायु सेना दिवस पर नवाबजादा सैयद मासूम रज़ा ने दीं शुभकामनाएं

लखनऊ : वायु सेना दिवस “इंडियन एयर फोर्स डे” 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ के रहने वाले रॉयल फैमिली के नवाबजादा सैयद मासूम रज़ा, एडवोकेट ने इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी।

भारतीय वायु सेना अपनी 90 वीं वर्षगांठ मना रहा है। 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई थी। भारतीय वायु सेना भारत पाकिस्तान युद्ध के आज 51 साल पूरा होने पर विजय वर्ष के तौर पर मना रहा है। आज भारतीय वायु सेना के जरिए तेजस, सुखोई 30 और राफेल विमानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। वायु सेना के जांबाज ने तरह तरह के करतब और हैरत एंगेज कारनामें आसमान की ऊंचाइयों पर दिखाए । 1971के युद्ध में पाकिस्तान से भारत देश की विजय को याद किया गया।


