उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

चारबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन पर फास्ट-फूड यूनिट का शुभारम्भ

लखनऊ. रेल यात्रियों को प्रदान की जाने वाली यात्री सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अपने यात्रियों के लिए खाने पीने की उच्च गुणवत्तापरक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 06 अक्टूबर को मंडल के लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के द्वितीय श्रेणी हॉल में मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के निर्देश पर फास्टफूड यूनिट का शुभारम्भ किया गया |

आधुनिक युग में आम जनमानस में फास्ट-फूड के प्रति बढ़ती रूचि एवं खानपान में इसकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए इस फास्ट-फूड यूनिट का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने स्वयं उपस्थित रहते हुए तथा एक नयी पहल करते हुए इस फ़ास्ट-फूड यूनिट का शुभारम्भ एक सात वर्षीय बाल रेल यात्री मास्टर शिवम द्वारा कराया,जोकि अपने परिवार के साथ ट्रेन न. 12392 से पटना जा रहा था | शुभारम्भ के इस अवसर पर मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक , आईआरसीटीसी अजीत सिन्हा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा यात्री उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button