उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

डी.पी. बोरा शीतगृह वाटिका में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थापित किया जायेगा ओपन जिम : दिनेश प्रताप सिंह

अलीगंज स्थित शीतगृह वाटिका को अब डी.पी. बोरा वाटिका के नाम से जाना जाएगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिनेश प्रताप सिंह ने आज राजकीय उद्यान अलीगंज परिसर में स्थित शीतगृह वाटिका का नामकरण पूर्व विधायक स्व. डी.पी.बोरा के नाम पर करते हुए कहा कि इसी शीतगृह में एक आधुनिक सुविधाओं युक्त ओपन जिम स्थापित किया जाएगा।

 

दिनेश सिंह ने स्व. डी.पी. बोरा द्वारा जनहित में की गई समाज सेवा का स्मरण करते हुए कहा कि वह सही मायने में जनसेवक थे उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र के गरीबों, कमजोर और महिलाओं आदि के हित के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्व. बोरा जी विकास कार्यों के लिए समर्पित रहे। इसलिए उनको आज भी याद किया जाता है।

उद्यान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाटिका की साफ-सफाई के साथ ही पेड़-पौधों की सुरक्षा की जाए, साथ ही ओपन जिम की व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित कराई जाए।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक डा. नीरज बोरा ने शीतगृह वाटिका का नामकरण उनके पिता के नाम पर किए जाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस वाटिका में आने वाले लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मिले, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। निदेशक उद्यान डॉ. आर.के. तोमर ने उद्यान मंत्री एवं विधायक लखनऊ उत्तरी को पुष्पगुच्छ तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपनिदेशक उद्यान लखनऊ वीरेंद्र यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर पार्षद रूपाली गुप्ता अन्य जनप्रतिनिधि व जिला उद्यान अधिकारी  बैजनाथ सिंह, राजकीय उद्यान अधीक्षक जयराम वर्मा, पी.डी.ओ. अवनीश श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button