नगर निकाय चुनाव: VVPAT रहित M-2 EVM का प्रयोग न हो:अधिकार सेना

लखनऊ. अधिकार सेना ने उत्तर प्रदेश के आगामी नगर निकाय चुनावों में हो रहे विलम्ब पर ऐतराज़ जताया है. साथ ही पार्टी ने वीवीपैट रहित ईवीएम का प्रयोग नहीं करने की भी मांग की है.
अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश को भेजे अपने पत्र में कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोग ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए वीवीपैट रहित पुरानी एम-2 ईवीएम मशीनें मंगवाई हैं. इन मशीनों को अब भारत निर्वाचन आयोग ने ख़ारिज कर दिया है, जिनके द्वारा वीवीपैट सहित एम-3 ईवीएम मशीनों का ही प्रयोग किया जा रहा है.
अमिताभ ने आयोग से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने तथा किसी भी स्थिति में वीवीपैट रहित पुरानी एम-2 ईवीएम मशीनों का प्रयोग नहीं करने तथा नगर निकाय चुनावों के लिए मात्र वीवीपैट सहित एम-3 ईवीएम मशीनों का ही प्रयोग किये जाने की मांग की है.



