बलरामपुर के भगवतीगंज में श्री श्री 108 श्री रामलीला संकीर्तन समिति द्वारा रामलीला का 79 वाँ वार्षिकोत्सव मंचन
श्री राम-सुग्रीव मित्रता व लंका दहन की लीला देखी दर्शकों ने

बलरामपुर.श्री श्री 108 श्री रामलीला संकीर्तन समिति भगवतीगंज नगर में चल रहे रामलीला मंचन के छठवें दिन को श्री राम-सुग्रीव की मित्रता और लंका दहन का मंचन किया गया.

सीता हरण के बाद श्री राम भाई लक्ष्मण के साथ माता सीता को खोजते हुए पर्वत पहुंचते हैं. जहां हनुमान जी से उनका परिचय होता है.

उसके बाद हनुमान जी दोनों भाइयों को सुग्रीव से मिलवाते हैं श्रीराम उन्हें आने का मंतव्य बताते हैं फिर उनसे रिसमुख पर्वत पर रहने का कारण पूछते हैं.

सुग्रीव बताते हैं मेरा भाई बाली मेरे पत्नी को हरण कर मुझे अपने राज्य से निकाल दिया है तब प्रभु श्रीराम सुग्रीव को बाली से युद्ध करने के लिए बोलते हैं युद्ध के दौरान श्रीराम बाली का वध कर देते हैं उसके बाद सुग्रीव का राज्यभिषेक किया जाता है.

उसके बाद सीता माता की खोज में हनुमान जी सौ योजन समुद्र लांग लंकापुरी पहुंचते हैं हनुमान ने सीता को दिया श्रीराम का संदेश वट वृक्ष के नीचे बैठी माता सीता को राम का संदेश देते हैं.

इसके बाद हनुमानजी अशोक वाटिका उजाड़ देते हैं उसके बाद वहां पहुंचे राक्षसों को जब हनुमान जी मार देते हैं तब रावण अक्षय कुमार को उन्हें पकड़ने के लिए भेजता है हनुमान जी से युद्ध में अक्षय कुमार मारा जाता है तब हनुमान जी को पकड़ने के लिए मेघनाथ को भेजता है.

मेघनाथ उनको नागपाश में बांधकर रावण के दरबार में ले जाते हैं पूंछ में आग लगाने के बाद हनुमानजी रावण की सोने की लंका जला देते हैं इसके बाद वह श्रीराम के पास पहुंचकर सीता जी के मिलने की खबर सुनाते हैं.

जिसमें विजय कुमार अग्रवाल,दुलीचंन्द गोयल, सुनील कुमार गुप्ता,राजेश केसरवानी,राजकुमार अग्रवाल, राकेश चंद्र केसरवानी,पवन कुमार शर्मा,ओम प्रकाश गुप्ता, महेश कुमार अग्रवाल,नरेंद्र कुमार शर्मा,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर भानु साहू,अशोक कुमार गुप्ता शैलेंद्र शर्मा बबलू,महेश गुप्ता लकी,जवाहर लाल,सतीश कुमार जयसवाल,गंगासागर,सौरभतुलस्यान,प्रमोद कुमार,बृजेश कुमार,संतोष कुमार,माधवराम रजत गुप्ता,प्रदीप जयसवाल उमेश चंद्र अग्रवाल वीरू,राम गोपाल गुप्ता आदि कई हजारों की संख्या में रामलीला देखने लोग पहुंचे.



