उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एयू  0101 ऐप पर भुगतान और निवेश सेवाओं पर ऑफ़र की एक श्रृंखला

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का आकर्षक डिस्काउंट के साथ आईफोन 14 जीतने का मौका

लखनऊ : भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने देश भर में आगामी त्योहारी सीजन के लिए एयू शॉपिंग धमाका के चौथे संस्करण को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पांच सप्ताह का शॉपिंग कार्निवल होगा जहां एयू बैंक के ग्राहक बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके की गई खरीदारी पर छूट, रिवार्ड और ऑफ़र का लाभ उठा सकेंगे। एयू शॉपिंग धमाका नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू हो गया था और  को दिवाली के बाद समाप्त होगा।
त्योहारी सीजन में आमतौर पर ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर्स आते हैं। एयू बैंक ने अपने ग्राहकों की खरीदारी को फायदेमंद बनाने के लिए एयू बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड और छूट की पेशकश करते हुए एयू शॉपिंग धमाका लॉन्च किया है। ये ऑफर्स इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, डाइनिंग, हेल्थ एंड वेलनेस और लाइफस्टाइल शॉपिंग श्रेणी में उपलब्ध हैं। कुछ प्रमुख ब्रांड जिनके साथ बैंक ने ऑफ़र की घोषणा की है, वे हैं स्विगी, ज़ोमैटो, बिग बास्केट, क्लियरट्रिप, यात्रा, मेकमाईट्रिप, विजय सेल्स, बुकमाईशो, फार्मासी, जियोमार्ट, आदि। बैंक के ग्राहकों को एयू शॉपिंग धमाका में आईफोन 14  और 5,000 रुपये का अमेज़न गिफ्ट वाउचर हर हफ्ते जीतने का भी मौका मिलेगा।
एयू शॉपिंग धमाका के दौरान, बैंक ने विभिन्न ऋण उत्पादों पर रोमांचक ऑफ़र की भी घोषणा की है। ग्राहक वाहन ऋण और गृह ऋण के प्रोसेसिंग शुल्क पर क्रमशः 50% और 25% की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा बैंक ने दो लाख रुपये तक सोने के ऋण (गोल्ड लोन) पर प्रोसेसिंग शुल्क में भी छूट की घोषणा की है।
बैंक ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म AU 0101 पर सेवाओं का उपयोग करने पर ऑफ़र की भी घोषणा की है। बैंक के ग्राहक ऐप का उपयोग करके यात्रा बुकिंग, बिल भुगतान और यूपीआई भुगतान में 3,000 / रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं।
एयू शॉपिंग धमाका के चौथे संस्करण के लॉन्च पर, एयू बैंक के कार्यकारी निदेशक, श्री उत्तम टिबरेवाल ने कहा, “त्योहारों का मौसम उत्सव और खर्च का समय है। एयू शॉपिंग धमाका के पिछले तीन संस्करणों के दौरान, हमने इस अवधि में  खरीदारी करते समय छूट और ऑफ़र की तलाश करने वाले लोगों की एक स्पष्ट प्रवृत्ति देखी। इस साल, हमने अपने ग्राहकों को उत्सव की भावना का अधिकतम लाभ उठाने में मदद करने के लिए कई प्रकार के रिवार्ड और ऑफ़र शामिल किये हैं |हमारे ब्रांड पार्टनर्स ने खरीदारों को छूट और लाभ देने के लिए भी कमर कस ली है। एयू शॉपिंग धमाका के साथ, हम अपने ग्राहकों को जीवन में असीमित खुशियां हासिल करने के लिए सशक्त बनाने की पेशकश कर रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button