उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सलाम लखनऊ सोसाइटी ने किया एक शाम डॉ. उमंग खन्ना के नाम कार्यक्रम का आयोजन

गंभीर मरीजों का इलाज करके उनमें जीने की नई उमंग पैदा करते हैं डॉ. उमंग खन्ना:अब्दुल वहीद

लखनऊ । राजधानी की चर्चित संस्था सलाम लखनऊ ने यूपी प्रेस क्लब हज़रतगंज लखनऊ में लखनऊ की शानदार हस्तियों के साथ सजाई। दुबई में सर्वश्रेष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक का सम्मान प्राप्त कर भारत देश के साथ-साथ लखनऊ का नाम रौशन करने वाले लखनऊ की आन बान शान और हर दिल अज़ीज़ शख़्सियत डॉ. उमंग खन्ना के लिए एक शाम डॉक्टर उमंग खन्ना के नाम कार्यक्रम का किया सफल और शानदार आयोजन।कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवता का संदेश देने वाले सूफी सैयद इज़हार अली ने की मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर सुल्तान सुल्तान शाकिर हाशमी, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अनीस अम्मार नगरामी, वरिष्ठ समाजसेवी सुशील दुबे,वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट अज़ीज़ सिद्दीक़ी,पत्रकार संघ के महामंत्री अब्दुल वहीद, रफीक अहमद،डॉक्टर सलीम अहमद،मौलाना इमतियाज़,अजय वर्मा, इमरान कुरेशी،अमील शमसी, मुख्तार अहमद आफाक अहमद मंसूरी की मौजूदगी के साथ-साथ खालिद रहमान, परमजीत सिंह, नसीर अहमद नसीर, लईक अहमद, परवेज़ अख़्तर, जावेद बेग, अमित जी, शिखा सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, निखिल, दिनेश जी, हाजी सिराज साहब और पयाम ए इंसानियत फोरम की पूरी टीम, मो.कमाल,एवं शहर की कई नामवर हस्तियों ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर डॉक्टर उमंग खन्ना को मुबारकबाद पेश की।इस खूबसूरत और यादगार शाम में कार्यक्रम अध्यक्ष सूफी सय्यद इज़हार अली ने कहा डॉक्टर उमंग खन्ना ने शख्स से शख्सियत तक ही नहीं बल्कि आदमी से इंसान तक का सफर तय किया है।इस अवसर पर अब्दुल वहीद ने अपनी बात रखते हुए कहा मेरी माता जी को ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बहुत तकलीफ थी डॉक्टर उमंग खन्ना ने करोना काल में उन्हें नई जिंदगी प्रदान की।वो  इंसानियत के मसीहा हैं।शिखा सिंह ने कहा कि डॉ उमंग खन्ना एक बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं।अमील शमसि ने कहा कि डॉक्टर उमंग खन्ना ज़रूरतमंदों के काम आने वाली शख्सियत का नाम है।इस मौके पर नसीर अहमद नसीर ने डॉक्टर उमंग खन्ना के लिए एक मुक्तक पेश किया और 4 पंक्तियों में डॉक्टर उमंग खन्ना की शख्सियत को बयान किया। इमरान कुरैशी ने कहा की डॉक्टर उमंग खन्ना करोना काल में पुराने लखनऊ की गलियों को सेनेटाईज़ करते हुए भी नजर आएं हैं।कार्यक्रम का संचालन सलाम लखनऊ के अध्यक्ष आमिर मुख़तार ने किया डॉ उमंग खन्ना ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि दुबई में जो सम्मान मुझे मिला है यह सम्मान मेरा नहीं आप सब का है और यह शाम मेरे नाम सलाम लखनऊ की है मगर यह शाम मैं आप सबके नाम करता हूं।अंत  में सलाम लखनऊ संस्था ने डॉ उमंग खन्ना को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बर्नेट होम्योपैथिक कंपनी ने डॉक्टर हैनीमैन का स्टेचू प्रदान कर डॉक्टर उमंग खन्ना को सम्मानित किया और अमन शांति समिति ने डॉक्टर उमंग खन्ना के साथ केक काटकर उनके जन्मदिन को कार्यक्रम में मनाया और उन्हें ढेरों मुबारकबाद सभी ने पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button