टाटा प्ले बिंज़ ने अपने उपयोगकर्ताओं को खेल प्रस्तुत करने के लिए गेमज़ॉप के साथ साझेदारी की स्पेशल

लखनऊ : भारत का अग्रणी मनोरंजन वितरण मंच, टाटा प्ले (पूर्व में टाटा स्काई) अपने (ओटीटी सेवा मंच ) टाटा प्ले बिंज़ में मनोरंजन का एक और साधन प्रस्तुत कर रहा है। आज इस ओटीटी सेवा ने दुनिया में एचटीएमएल 5 गेम्स के सबसे बड़े प्रकाशक, गेमज़ॉप के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत ग्राहकों को इस मंच पर 100 खेल खेलने को मिल जाएंगे। यह साझेदारी टाटा प्ले द्वारा अपने सदस्यों को मनोरंजन का अभूतपूर्व अनुभव प्रदान करने के प्रयास का नतीजा है। टाटा प्ले बिंज़ के सदस्य अब टाटा प्ले के मंच पर ये खेल खेल सकेंगे, जो सदस्यता (59 रु. से शुरू) के साथ बिना विज्ञापन के और सदस्यता के बिना विज्ञापन के साथ उपलब्ध होंगे।
टाटा प्ले बिंज़ ऐप पर ग्राहक लोकप्रिय खेल खेल सकेंगे, जिनमें बूल्डर ब्लास्ट, बाउलिंग स्टार्स, बॉटल शूट, टॉवर ट्विस्ट, बबल वाईपआउट, कैरम हीरो, लूडो विद फ्रेंड्स, कलर चेज़ और सिटी क्रिकेट शामिल हैं। ये खेल एक ही टैप में टाटा प्ले बिंज़ ऐप में वैसे ही शुरू हो जाएंगे, जैसे वीडियो शुरू होते हैं। ये खेल खेलने के लिए इन्हें अलग से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
गेमज़ॉप के खेल एक समर्पित टैब द्वारा शुरू किए जा सकेंगे। यह टैब टाटा प्ले बिंज़ ऐप में मूवीज़, शो, एवं स्पोर्ट्स के साथ दिखाई देगा। कंपनियां मिलकर काम करते हुए इन खेलों को सदस्यों के लिए ज्यादा फायदेमंद बनाने की संभावनाएं तलाशती रहेंगी तथा हर तिमाही में अपनी सूची में नए खेल शामिल करती जाएंगी।
इस बारे में टाटा प्ले लिमिटेड की चीफ कमर्शियल एवं कंटेंट ऑफ़िसर, पल्लवी पुरी ने कहा, ‘‘टाटा प्ले बिंज़ एक ही जगह 17 ओटीटी ऐप्स के साथ एक अद्भुत पेशकश है, और अब हम गेमज़ॉप के साथ अपनी साझेदारी द्वारा एक नई सेवा शुरू कर रहे हैं। हम ऐसे अनुभवों का निर्माण करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, जो अन्य से खास व बेहतर हों। इस नई प्रस्तुति के साथ हम अपने सदस्यों को अपने मंच पर एक बटन दबाते ही खेलों की मनोरंजक दुनिया का आनंद प्रदान करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि टाटा प्ले बिंज़ हर तरह के मनोरंजन का पर्याय बन जाए और हमारा यह प्रयास उसी दिशा में एक कदम है।’’
गेमज़ॉप के चीफ़ रेवेन्यू ऑफ़िसर, अंकित सक्सेना ने कहा, ‘‘टाटा प्ले भारत के सबसे चहेते ब्रांड्स में से एक है, और हमें खेल की दुनिया में उनके प्रवेश के लिए उनके साथ काम करने की खुशी है। इस साझेदारी द्वारा हम गेमज़ॉप को देश के हर घर में पहुँचा पाएंगे। हमारी कंपनी ने ग्राहकों को उनके पसंदीदा ऐप्स में गुणवत्तायुक्त खेल (गेमज़ॉप द्वारा) और क्विज़ (क्विज़ॉप द्वारा) प्रदान करने के अपने दायरे लगातार बढ़ाए हैं। इस सामरिक गठबंधन के साथ, गेमज़ॉप टाटा प्ले बिंज़ ऐप में खेल के अद्वितीय केंद्र के रूप में सेवाएं देगा और मुख्य ओटीटी सेवाओं के साथ सूचीबद्ध होगा। हम टाटा प्ले के एक सदस्यता-संगठित-मंच के बड़े प्रशंसक हैं और इस बात से उत्साहित हैं कि ग्राहक कोई अतिरिक्त ऐप डाले बिना ही अपने पसंदीदा खेलों का आनंद ले सकेंगे।’’
डिजिटल मनोरंजन की पहुँच, उपलब्धता और किफायत के साथ टाटा प्ले बिंज़ ग्राहकों को एक ही सदस्यता में 17 ओटीटी ऐप्स की मनोरंजन सामग्री 12 से ज्यादा भाषाओं में निशुल्क या विज्ञापनरहित देखने में समर्थ बनाता है।



