उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ द्वारा सफाई एवं जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ. एनसीसी द्वारा पुनीत सागर अभियान 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ।

हमारी प्राकृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ द्वारा 2 अक्टूबर  को हनुमान सेतु मंदिर के निकट झूलेलाल पार्क में एनसीसी कैडेटों द्वारा कार्यक्रम चलाया गया ।

इस दौरान नदी की सफाई, जागरूकता रैली तथा पॉलिथीन को एकत्र करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान में लेफ्टिनेंट डॉ प्रीति चंद नेगी, महामाया डिग्री कॉलेज महोना लखनऊ के 50 एनसीसी गर्ल्स कैडेटो सहित 20 एलुमनाई तथा भारतीय थल सेना के एक निरीक्षक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज तथा महिला विद्यालय के कैडेटों ने भी हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ रखना एवं प्राकृतिक धरोहरों को सुसज्जित रखना है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना एनजीओ के चेयरमैन  रंजीत सिंह पार्षद भी शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button