उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गांधी जयंती पर भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने गाँधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

 

लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से आरंभ सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा हजरतगंज, लखनऊ स्थित गांधी  प्रतिमा स्थल पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में एमएलसी प्रदेश महामंत्री, लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला और महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की ।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत गोविंदा नारायण शुक्ला मुकेश शर्मा और सभी कार्यकर्ता गण हजरतगंज स्थित खादी ग्रामोद्योग आश्रम पहुंचे और वहां स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की।


उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए मुकेश शर्मा ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जी के सपनों को पूरा करने के लिए और स्वदेशी खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी की देशवासियों से अपील पर सभी कार्यकर्ता खादी ग्राम उद्योग में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। मोदी जी के आवाहन पर खादी के प्रतिष्ठान में खरीदारों की संख्या बढ़ी है और खादी के बने हुए सामानों की खरीद के प्रति उत्साह का वातावरण है जिससे लोगों को रोजगार मिला है।मैं भी अपील करूंगा की कोई ना कोई खादी का उपयोग का सामान अवश्य खरीदें।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ महानगर केसरबाग कार्यालय पर बापू के सिद्धांत पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गोविंद नारायण शुक्ला ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वदेशी, खादी, स्वावलंबन, सादगी, स्वच्छता के सपनों को देश में मोदी जी के प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा उसको पूरा करने का कार्य किया जा रहा है जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


गोष्ठी में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, सुनील यादव सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा, अनूप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button