उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ के अवसर पर वृद्धजनों को किया गया सम्मानित

योगी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध :असीम अरुण

 

लखनऊ : एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग द्वारा हेल्पेज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में भागीदारी भवन लखनऊ में समाज कल्याण मंत्र असीम अरुण की अध्यक्षता में विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव समाज कल्याण की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस मौक़े पर निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार द्वारा कार्यक्रम की थीम ‘बदलती दुनिया में वृद्धजनों का लचीलापन’ के संदर्भ में वृद्धजनों हेतु विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना,वृद्धाश्रम एवं माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम, वृद्धजनों हेतु संचालित एल्डर लाइन 14567 के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जनों को शतायु सम्मान अशोक चक्र विजेता महेश चंद्र दीक्षित ( दादा) को प्रदान किया गया एवं 75 वर्ष से अधिक आयु के सक्रिय वृद्धजनों को स्वर्ण आयु सम्मान असीम अरुण समाज कल्याण मंत्री द्वारा प्रदान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया गया। डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव समाज कल्याण, हेल्पेज़ इंडिया एवं पीजीआई लखनऊ, एल्डर लाइन के विशेषज्ञों द्वारा अंतरपीढीय समन्वय , नागरिक सुरक्षा,स्वास्थ्य इत्यादि के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
समाज कल्याण मंत्री द्वारा संबोधन में अवगत कराया गया कि योगी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और सभी वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करेगी ।इस मौके पर अरुण ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल बेसहारा बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिक कल्याण निधि के अंतर्गत एसजीपीजीआई में निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम के दौरान हेल्पेज इंडिया से ए के सिंह, श्याम पाल सिंह वरिष्ठ नागरिक महासमिति से,डॉ. इंदु सुभाष गाइड समाज कल्याण संस्था,डॉक्टर आर हर्षवर्धन एसजीपीजीआई, एवं सिटी मांटेसरी स्कूल, आरडीएसओ के बच्चे शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button