लखनऊ जं.1 स्टेशन को मिला उच्च यात्री सुविधाओं व स्वच्छ एवं अनुकूल पर्यावरण का सर्टिफिकेट

लखनऊ. उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन को पर्यावरण पर बेहतर प्रबंधन के लिए पुनःआई एस ओ 14001:2015 सर्टिफिकेट दिया गया हैं। यह सर्टिफिकेट अगले तीन साल के लिए प्राप्त हुआ हैं। यह सार्टिफिकेट पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, ऊर्जा संरक्षण, जल व ऊर्जा प्रबधंन के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा दिया जाता है | जिसकी वैधता 30 सितम्बर 2022 से 29 सितम्बर .2025 तक है.

लखनऊ स्टेशन पर विगत वर्षों में पर्यावरण प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के तहत कई तरह के कार्य किये गए हैं जिसमें जल का समुचित प्रबंधन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, सोलर सिस्टम से विद्युत उत्पादन, जल का पुनर्चक्रण पद्धति से पुनः इस्तेमाल, लांड्री में ई टी पी से जल शोधन कर पुनः इस्तेमाल, गाड़ियों की सफाई के लिए मैकेनाइज़ड सिस्टम, सफाई कार्यों में मशीन का इस्तेमाल, ध्वनि प्रदूषण को अंतराष्ट्रीय मानक के आधार पर नियंत्रित रखने का कार्य किया गया हैं।यह प्रमाण पत्र आज 30 सितम्बर 22 को आई एस ओ 14001:2015 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ हैं।



