लखनऊ. यू पी प्रेस क्लब और साहित्यगंधा के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले क़ाफ़िया रदीफ़ मुशायरा का आयोजन 29 सितम्बर को यूपी प्रेस क्लब में किया गया । जिसमें मशहूर शायरा मोहतरमा नसीम निकहत और बाराबंकी शहर के मशहूर शायर जनाब शुएब अनवर साहब को क़ाफ़िया रदीफ़ सम्मान से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ के उस्ताद शायर जनाब संजय मिश्रा शौक़ ने की और इस मौक़े पे कार्यक्रम के संरक्षक स्माइल मैन डॉ सर्वेश अस्थाना और हसीब सिद्दीक़ी साहब भी मौजूद रहे । कार्यक्रम की निज़ामत जनाब डॉ बलवंत सिंह साहब ने की और कार्यक्रम के संयोजक श्री हर्षित मिश्रा ने बताया कि हर महीने इस प्रोग्राम को यू पी प्रेस क्लब और साहित्यगंधा की ओर से आयोजित किया जाता है जिस में उर्दू अदब के नये और वरिष्ठ दोनों शायरों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है , सम्मान क्रम में अब तक सुहैल काकोरवी , सलीम सिद्दीक़ी ,फ़ारूक़ जाज़िब ,अफ़रोज़ आलम जैसे देश और दुनिया के बड़े साहित्यकारों का सम्मान किया जा चुका है । कार्यक्रम में प्रतिभा श्रीवास्तव , डॉ बलवंत सिंह , राजीव वत्सल, फ़ैज़ खुमार बाराबंकवी नवीन शुक्ला आशुतोष पांडेय अभिश्रेष्ठ तिवारी आदि ने अपना काव्यपाठ किया ।अंत में कार्यक्रम के आयोजक हर्षित मिश्रा ने सभी का शुक्रिया अदा किया