उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
नाबार्ड द्वारा उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक लि. को इस वर्ष उच्च श्रेणी में किया गया वर्गीकृत : जे.पी.एस.राठौर
उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

लखनऊः उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नाबार्ड द्वारा उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक लि. को इस वर्ष, गत् वर्ष की अपेक्षा उच्च श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिससे उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक लि., देश के टॉप 10 राज्य सहकारी बैंकों में सम्मिलित हो गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर ने कहा कि वर्तमान समय में देश में कुल 33 राज्य सहकारी बैंक कार्यरत है। इनमें उत्तर प्रदेश को 09वें स्थान मिला है।




