उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आई.टी.आई. रोजगार मेले में 305 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

लखनऊ: मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें 9 कम्पनियाँ पीएनबी मेट लाईफ इन्श्योरेन्स, श्रीराम लाईफ इन्श्योरेन्स, स्वीगी, रैपिडो, पेटीएम, अंकुर ट्रेडर्स, लखनऊ, बीबीएन सोल्यूशन गुरूग्राम, डीसीएम टेक्स्टाईल, हरियाणा एवं मोटोरोला इलेक्ट्रानिक, नोयडा ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले का उद्घाटन नोडल प्रधानाचार्य आर एन त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

एम ए खाँ, ट्रेनिंग काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर ने बताया कि रोजगार दिवस में लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसका 9 कम्पनियों के पदाधिकारियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया जिसमें कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के उपरान्त 305 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया। खाँ नें रोजगार से वंचित रह गये अभ्यर्थियों को 26 सितम्बर एवं 30 सितम्बर को राजकीय आईटीआई, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित रोजगार/शिशिक्षु मेले में आ सकते है।

रोजगार मेले में एस. पी. निगम, कार्यदेशक, विपिन विहारी मिश्रा, अनुदेशक, विजय शंकर पटेल, अनुदेशक, वैभव सिंह, चौहान, अनुदेशक, अजीत सिद्धार्थ, अनुदेशक, यशवन्त राव कौशल, अनुदेशक, अरविन्द वर्मा, अनुदेशक, गौरव मेहरोत्रा, अनुदेशक, मनोज यादव, अनुदेशक, दिपाली सिंह, मण्डल कोआडिनेटर, राईट वॉक, हरिओम विश्वकर्मा, दीपक कनौजिया, राम कुमार एवं ओम प्रकाश आदि कर्मचारियों/शिशिक्षुओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button