उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ जनपद की वाल्मीकि जयंती प्रतियोगिता समारोह में मंतशाजहाँ को मिला द्वितीय स्थान

  1.                चेरिश टाइम्स न्यूज़
  2.        लखनऊ. बाल्मीकि जयंती प्रतियोगिता समारोह उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ की तरफ से लखनऊ जनपद में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में डा. सरिता श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित की गयी | इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ. सपना वर्मा प्राचार्य नारी शिक्षा निकेतन लखनऊ ,विशिष्ट अतिथि द्वय जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश पाण्डेय, वाल्मीकि जयंती प्रतियोगिता की मंडल संयोजिका लखनऊ डॉ वंदना द्विवेदी उपस्थित रहीं|
जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की तरफ से तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी- जिसमें संस्कृत संभाषण प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगिता, संस्कृत गीत प्रतियोगिता |जिनमें प्रथम पुरस्कार एक हजार द्वितीय पुरस्कार 800 और तृतीय 700 रुपये का संस्थानम् द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रदान किया गया |संस्कृत संभाषण प्रतियोगिता में नवयुग कन्या महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया जिसमें मंतशाजहाँ स्नातक तृतीय वर्ष को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ | निश्चित रूप से नवयुग कन्या महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत सुखद एवं गौरव पूर्ण क्षण है| इस सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने संस्कृत विभाग के प्रति अपनी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की| इस प्रतियोगिता में 96 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
भाषण प्रतियोगिता मे प्रथम आशुतोष द्विवेदी, द्वितीय मंतशाजहां,तृतीय चंदनयादव ने स्थान प्राप्त किया। शलोकान्त्क्षरी मे आयुष प्रथम,आभिषेक द्वितीय,तृतीय हर्षिता,हरिओम स्थान प्राप्त किया। गीत मे शिखा प्रजापति प्रथम कारामत विद्यालय,नैन्शी,द्वितीय राजकीय बालिका अंशिकासोलंकी तृतीय सेन्ट डोमिनिक कालेज मे स्थान प्राप्त किया। 40 विद्यालयो ने भाग लिया। संचालन अमिता शर्मा ने किया। राजकीय जुबली कांलेज संस्कृत अध्यपिका कलिका अवस्थी श्वेता जी व्यवस्था मे सहयोग किया उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान से जगदानंद झा जी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button