उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भैया हरि शंकर जी के नेतृत्व में जदयू के प्रतिनिधिमंडल ने घायल मजदूरों से मुलाकात की।

                चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 16 सितंबर को दिलकुशा क्षेत्र में हुए दुर्घटना  स्थल का दौरा किया. जहां पर 9 मजदूरों की दुखद मृत्यु दीवार ढहने के हादसे में हुई थी।
प्रतिनिधिमंडल ने सिविल अस्पताल का भी दौरा कर घायल मजदूरों एवं उनके परिवार वालों का हालचाल जाना एवं हर संभव सहायता देने का एलान किया  ।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरि शंकर कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल में अन्य सदस्य प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा कार्यकारिणी सदस्य विशाल श्रीवास्तव एवं विशाल सिंह आदि थे।
प्रतिनिधिमंडल कल अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के समक्ष रखेगा प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पहले ही प्रदेश सरकार से मृत मजदूरों के परिवार को आवास एवं ₹2500000 मुआवजा के तौर पर देने की मांग की है ,साथ में घायल मजदूरों का मुफ्त में इलाज एवं ₹500000 मुआवजे की मांग की है।
भैया हरिशंकर  ने प्रदेश अध्यक्ष की मांग को दोहराते हुए कहा है कि बरसात के दिनों में मजदूरों के आवास की सुरक्षा को सरकार हर कीमत पर सुनिश्चित करें एवं जर्जर भवनों की मरम्मत का भी काम शीघ्र करें ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button