उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जवाहर भवन स्थित 33/11 केवी उपकेन्द्र का किया औचक निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री ने उपकेन्द्र में हो रही विश्वकर्मा पूजा पर भगवान विश्वकर्मा को प्रणाम किया

                     चेरिश टाइम्स न्यूज़
            लखनऊः प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विद्युत समाधान सप्ताह के छठवें दिन दोपहर के समय जवाहर भवन स्थित 33/11 केवी उपकेन्द्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लाग बुक, शिकायत रजिस्टर, लोड पैनल आदि को भी चेक किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में ढ़िलाई न बरती जाए। उपकेन्द्र पर मीटर बदलने, चेक मीटर लगाने, कनेक्शन लेने, लोड बढ़ाने आदि से संबंधित शिकायतें लेकर उपभोक्ता आये थे। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उपकेन्द्र के शिकायत रजिस्टर पर दर्ज उपभोक्ताओं के शिकायतों के संबंध में उनके मोबाइल नम्बर पर बात की और शिकायत निवारण के बारे में जाना। उन्होंने मीटर बदलने की शिकायत करने वाले उपभोक्ता कृष्ण कुमार गुप्ता से बात की और उपभोक्ता की बात से संतुष्ट दिखे। उन्होंने उपभोक्ता से कहा कि दो दिन और शेष बचे हैं समाधान शिविर के बारे में अपने आसपास के उपभोक्ताओं को जानकारी दें, जिससे सभी अपनी शिकायतों का समाधान करा सकें। उन्होंने उपकेन्द्र के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र में उपभोक्ता हित में समाधान शिविर के बारे में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये।
श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि 12 सितम्बर से लगातार प्रदेश भर में समाधान शिविरों के संचालन एवं कार्यवाही की लगातार मानीटरिंग की जा रही है और मैं स्वयं ही एक दर्जन से ज्यादा ऐसे उपकेन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ली। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ऊर्जा राज्यमंत्री और कारपोरेशन के चेरयमैन सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियन्ता, अधिक्षण अभियन्ता अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही यह प्रयास किया जा रहा है कि समाधान शिविर के अंत में 19 सितम्बर को एक भी उपभोक्ता की दर्ज शिकायत का समाधान बाकी न रहे। उन्होंने कहा कि अभी तक उपभोक्ताओं की एक लाख से ज्यादा शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button