उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेलमंत्री ने हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन का निरीक्षण किया

रेलवे पर स्‍वच्‍छता पखवाड़े के कार्यों की शुरूआत की, फुट-ओवर-ब्रिज, स्‍टेशन क्षेत्र और स्‍टेशन पर प्रदान की गयीं अन्‍य सुविधाओं का निरीक्षण किया

                    चेरिश टाइम्स न्यूज़
        नई दिल्ली. रेलमंत्री ने उत्‍तर रेलवे के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, नई दिल्‍ली में रक्‍तदान शिविर का भी उदघाटन किया और लोगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए स्‍वयं भी रक्‍तदान किया.

स्‍वच्‍छता पखवाड़ा ‘स्‍वच्‍छ रेल स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ का एक महत्‍वपूर्ण भाग है । यह 16 सितम्‍बर से 2 अक्‍टूबर तक रेलगाडियॉं तथा इसके संस्‍थान ‘सबकी जिम्‍मेदारी’ के रूप में मनाया जा रहा है । रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने रेलवे पर स्‍वच्‍छता पखवाड़े के अंतर्गत  चलाए जा रहे स्‍वच्‍छता अभियान के लिए हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन का दौरा कर स्‍वच्‍छता कार्यों की शुरूआत की । इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्‍यक्ष एवं सीईओ  वी.के. त्रिपाठी, उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक, आशुतोष गंगल, दिल्‍ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक,  डिम्‍पी गर्ग और रेलवे बोर्ड एवं उत्‍तर रेलवे के अनेक वरिष्‍ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित थे ।
स्‍टेशन पहुँचने पर  मंत्री  को स्‍टेशन, प्‍लेटफॉर्म और रेलपथों की स्‍वच्‍छता पद्धति से अवगत कराया गया । उन्‍होंने कोचों के डिस्‍इंफेक्‍शन के लिए इस्‍तेमाल में लाये जाने वाले यूवीसी मशीन में रूचि दिखाई । तत्‍पश्‍चात उन्‍होंने फुट-ओवर-ब्रिज, स्‍टेशन क्षेत्र और स्‍टेशन पर प्रदान की गयीं अन्‍य सुविधाओं का जायजा लिया । इस अवसर पर उन्‍होंने स्‍वच्‍छता के महत्‍व पर आयोजित किए गए नुक्‍कड नाटक को भी देखा ।
उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जन्‍म दिन के अवसर पर उत्‍तर रेलवे के केन्‍द्रीय अस्‍पताल, नई दिल्‍ली में आयोजित रक्‍तदान शिविर का भी उदघाटन किया । लोगों को प्रोत्‍साहित करने के लिए, श्री वैष्‍णव ने स्‍वयं भी रक्‍तदान किया । उन्‍होंने अधिक से अधिक संख्‍या में रक्‍तदान कर लोगों के बहुमूल्‍य जीवन की रक्षा करने की आवश्‍यकता पर बल दिया ।
इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि स्‍वच्‍छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेलवे पर सेवा भाव के रूप में गहन स्‍वच्‍छता अभियान चलाया जा रहा है। स्‍वच्‍छता एक मिशन के साथ-साथ जीवन का अंग भी बन गया है । सेवा इसका प्रमुख ध्‍येय है । उन्‍होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को स्‍वच्‍छता का स्‍तर सदैव बनाये रखने पर बल दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button