उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नगर विकास मंत्री ने जानकीपुरम, सहारा स्टेट रोड में हुए जलभराव का किया औचक निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बीकेटी स्थित जीपीआरए, विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया

चेरिश टाइम् न्यूज़
            लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को शाम 7:30 बजे जानकीपुरम, सहारा स्टेट रोड, लखनऊ में हो रहे जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों को निजात दिलाने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपर नगर आयुक्त को लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए इसका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों, क्षेत्र के रिक्शा चालकों ने मंत्री को बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां जलभराव की समस्या होती है और जलभराव से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। अपर नगर आयुक्त ने मंत्री को बताया कि सीवर लाइन चोक हो जाने तथा नाला में अवरोध पैदा कर देने से इस वर्ष जलभराव की समस्या यहां पर बनी, जिसका समाधान करने तथा लोगों को शीघ्र राहत देने के लिए पंप लगाकर पानी को निकालने का प्रयास किया गया। यहां पर 200 से 300 मीटर तक वाटर लॉगिंग की समस्या पैदा हो गई थी, जिसके स्थायी समाधान के लिए आगे हर संभव प्रयास किया जाएगा।
साथ ही ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा  ने बीकेटी स्थित जीपीआरए विद्युत उपकेंद्र का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वाणिज्यिक कनेक्शन के लिए चार-पांच महीने से एनओसी लेने के लिए परेशान उपभोक्ता सियाराम की समस्या के बारे में सुना और तत्काल समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिया।
ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र की लॉग बुक, शिकायत रजिस्टर तथा लोड पैनल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं के दर्ज नंबर पर बात की और उनकी समस्या समाधान के बारे में जाना।
उपभोक्ता जावेद असलम अंसारी ने बताया कि उसने नया मीटर लगाने के लिए समाधान शिविर में गया था और शीघ्र ही उसके घर में शीघ्र ही मीटर लगा दिया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं  ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद दिया।
     ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से कहा है कि अपने आसपास के विद्युत उपभोक्ताओं को भी समाधान शिविर के बारे में बताया जाए। 12 से 19 सितंबर तक विद्युत समाधान शिविर का आयोजन 33/11 के.वी. के सभी उपकेंद्रो पर किया जा रहा। सुबह 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक कोई भी उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर नजदीकी उपकेंद्र पर जाएं और अपनी समस्या का शीघ्र समाधान पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button