उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखीमपुर की घटना के आक्रोश में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया

लखीमपुर में हुई दलित बेटियों से बलात्कार और नृशंश हत्या की जिम्मेदार है भाजपा आदित्यनाथ सरकार

 लखनऊ. लखीमपुर के पीड़ित परिवार से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की और इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया, पीड़ित परिवार ने बेटियों के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की जिस पर कांग्रेस की तरफ से सभी प्रकार की मदद का भरोसा दिया गया, लखीमपुर की जघन्य घटना और प्रदेश में भाजपा सरकार की धवस्त कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस ने कैण्डल मार्च निकाला और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय की मांग की।

  प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह का जघन्य अपराध लखीमपुर में दलित बेटियों के साथ हुआ उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था की सच्चाई उजागर होती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। प्रदेश में भाजपा आदित्यनाथ सरकार में अपराधी फल फूल रहे हैं, मुख्यमंत्री जी मंचों से बड़े -बड़े भाषण दे रहे हैं और अपराधी खुल कर अपराध कर रहे हैं, एनसीआरबी के हाल के आंकड़ों में भी प्रदेश में दलितों और महिलाओं पर अपराध पूरे देश में सबसे ज्यादा होने के बावजूद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने अपराध नियंत्रण को कोई ठोस कदम नही उठाए. फलस्वरूप हाथरस, बुलंदशहर और बहराइच और उंभा की जघन्य घटनाओं के बाद लखीमपुर की घटना हो गईं।
संयोजक/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी के साथ कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात की और कांग्रेस की ओर से न्याय दिलाने से लेकर सभी तरह की मदद का भरोसा दिया। जघन्य घटना के विरोध में कांग्रेसजनों ने कैण्डल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और दलित परिवार की बेटियों के साथ हुए बलातकार के बाद नृशंश हत्याकांड के लिए भाजपा आदित्यानाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराया और भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता को घटना का जिम्मेदार ठहराया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, शिव पाण्डेय, सचिव मनोज तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरनाथ अग्रवाल, ओंकारनाथ सिंह, पूर्व विधायक इंदल रावत, वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, संयोजक ललन कुमार, संयोजक अंशू अवस्थी, प्रवक्ता क्रमशः कृष्णकांत पाण्डेय, पंकज तिवारी, संजय सिंह, मुकेश सिंह चौहान, एवं सुशीला शर्मा, आर एस तिवारी, नईम सिद्दीकी, आशुतोष मिश्रा, सोमेश सिंह चौहान, राकेश पाण्डेय, वसिउल्ला आजाद, सुधा मिश्रा, रेहान खान, प्रज्ञा सिंह, नरेन्द्र गौतम, सलोनी केशरवानी, पूर्व प्रत्याशी, रूद्र दमन सिंह बब्लू, शहाना सिद्दीकी, इरशाद अली, अंकित सक्सेना, विकलांग प्रकोष्ठ जितेन्द्र वर्मा, प्रवीन खान, सोम विकल, साबरा खातून, एड. इरफान, सगीर हाशमी, दयानंद मिश्रा, शादाब सिद्दीकी, विनोद यादव, शंकर यादव, मो. शान, परवेज मंसूरी, अमरजीत सिंह, भीष्म कुमार अन्नू, शब्बीर, तथा जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button