उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एफआईआर व एसपी की बातों में विरोधाभास, यूपी पुलिस को कटघरे में खड़ा करती है: अमिताभ ठाकुर

लखीमपुर-खीरी जनपद रेप व हत्या मामला

               चेरिश टाइम्स न्यूज़
     लखनऊ । लखीमपुर-खीरी जनपद के निघासन तहसील के तमोलीयन पुरवा गांव की दो बहनों की रेप व हत्या मामले में जांच के लिए अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने सरकार से निष्पक्ष न्यायिक आयोग के गठन किये जाने की मांग की है।
उनका कहना है कि यह घटना बहुत ही गंभीर है और इसमें अभी तक यू पी पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। वह चाहे पीड़ित परिवार की एफ आई आर लिखने में हीला हवाली हो, या एकत्र जनता व एक पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा किया गया दुर्व्यवहार हो, या फिर मां के द्वारा लिखाई गई एफ आई आर और एसपी के द्वारा कही गई बातों में विरोधाभास हो। यह सब यूपी पुलिस को कटघरे में खड़ा करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button