उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
सहारा हॉस्पिटल में नयी तकनीक ने दांतों की समस्या से मरीज को दिलायी निजात

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ : 74 वर्षीय वृद्ध मरीज, डी. सी. श्रीवास्तव को पिछले दो साल से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि लेफ्ट साइड के दांत अंदर की तरफ धंस रहें हैं और दांतो के धंसने की वजह से उनकी परेशानी और उलझन धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। तब मरीज ने घर के पास के दन्त चिकित्सक से परामर्श लिया तो उनसे कोई आराम नहीं मिला। मरीज ने सोचा कि ई.एन.टी चिकित्सक को रिपोर्ट को दिखाकर परामर्श लिया जाए लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लगी और उनकी समस्या का समाधान न हुआ। तब मरीज ने परेशान होकर सरकारी हॉस्पिटल के न्यूरो डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने एम. आर. आई. करवाने को कहा परन्तु उसमें भी कुछ दिक्कत दिखाई नहीं दी। अब मरीज बेहद परेशान हो चुका था। उसको किसी डॉक्टर ने आराम के लिए सरसों के तेल व नमक से मालिश करने को कहा।




