उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेषित ज्ञापन पर कार्यवाही शुरू

30 सितंबरको होगी जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ.  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता शिक्षक दल सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं से संबंधित प्रेषित ज्ञापन पर कार्यवाही शुरू हो गई है। इसलिए  जिलाध्यक्ष डा.आर.के. त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न जिला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष  बैठक में निर्णय लिया गया है कि दिनांक 12 सितंबर से उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के विरुद्ध प्रस्तावित संघर्ष — “स्काउट गाइड बचाओ” जनसंपर्क अभियान जिसमें मंत्रीगण सांसदों, विधायकों एवं माध्यमिक व बेसिक शिक्षा के उच्चाधिकारियों से जिला संगठन के प्रतिनिधिमंडल का संपर्क अभियान कार्यक्रम 02 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। 30 सितंबर, मास के अंतिम कार्य दिवस को जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक होगी जिसमें भावी संघर्ष कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
      बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डॉ. आर.पी. मिश्र जिला अध्यक्ष डॉ. आर.के. त्रिवेदी सलाहकार मंडल के संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ल, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, जिलामंत्री महेश चंद्र, कोषाध्यक्ष  विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक  मीता श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button