उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कौशांबी के विकास खण्ड सिराथू की ग्राम पंचायत कसिया में जनचौपाल लगाकर सुनी आमजन की समस्यायें

उपमुख्यमंत्री ने की कसिया व ककोढ़ा के बीच भूमि चिहिन्त कर नया विकास खण्ड बनाये जाने की घोषणा ।

     लखनऊ: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कौशाम्बी विकास खण्ड सिराथू की ग्राम पंचायत कसिया में जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियांें को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये।

उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है, सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किये गए हैं/किये जा रहें हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन, गोल्डेन कार्ड एवं उज्जवला योजना आदि का लाभ मिलने की जानकारी प्राप्त करते हए कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क राशन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है तथा सभी के घर तक नल से जल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रहीं है।

 उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत कसिया को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कर सर्वांगीण विकास कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कसिया व ककोढ़ा के बीच भूमि चिहिन्त कर नया विकास खण्ड बनाये जाने की भी घोषणा की। उन्होंने विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों को आवास, शौचालय एवं राशन कार्ड सहित आदि योजनाओं से लाभान्वित करने तथा रोडमैप तैयार कर ग्राम में नाली व सड़क बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामवासियों से भी इस कार्य मंे सहयोग करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त देश, प्रदेश एवं कौशाम्बी बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में लगभग 46 लाख आवास बनाये गये हैं। जनचौपाल में ग्राम प्रधान द्वारा कसिया में बस स्टैण्ड, साधन सहकारी समिति व पीएचसी बनाये जाने की मॉग की गई, जिस पर  उपमुख्यमंत्री ने सभी मॉगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
उपमुख्यमंत्री ने बच्चो को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी किया। उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं वृहद गौआश्रय स्थल पल्हना का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज कादीपुर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री जी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परियोजना- एकेडमिक इमारत, गर्ल्स एवं ब्यॉयज हॉस्टल, पार्किंग एवं स्टॉफ रूम आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण मानक के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दियें।
उपमुख्यमंत्री ने वृहद गौआश्रय स्थल पल्हना के निरीक्षण के दौरान गोवंशों को हरा चारा खिलाया तथा गौशाला में हरा चारा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपस्थित लोगों की समस्याओ को भी सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button