उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
जलोटा एकेडमी ऑफ स्प्रिचुअल म्यूजिक एण्ड परफॉर्मिंग आर्ट्स के लखनऊ सेंटर का पद्मश्री अनूप जलोटा ने किया शुभारम्भ

लखनऊ. जलोटा एकेडमी ऑफ स्प्रिचुअल म्यूजिक एण्ड परफॉर्मिंग आर्ट्स के लखनऊ सेंटर का सहयोगी फेस्का लखनऊ सी 2/237 सेक्टर एफ जानकीपुरम में पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा जी द्वारा विधिवत उदघाटन किया गया।

इस अवसर पर पवन सिंह चौहान,ह्रदय नारायन जायसवाल,बिपेंद्र सिंह,कुसुम वर्मा,ऋतु मिश्रा,जलोटा एकेडमी की संस्थापक शिवांगी वाजपेई, लखनऊ सेंटर एवं फेस्का निदेशक राजीव प्रकाश सहित आशुतोष मिश्रा, बालकृष्ण शर्मा ,राजेश श्रीवास्तव, शिवम् रायजादा,दानिश, रोज़ी, ऋचा आर्या,सौम्य शुक्ला,जयदेव चटर्जी आदि उपस्थित रहे।

संस्थापक शिवांगी ने जलोटा एकेडमी के उद्वेश्य एवम भारतीय कला संस्कृति एवं संगीत से लोगो को जोड़ने की कड़ी बताई।लोगो को इसके प्रति जागरूक करनेऔर इस दिशा में अनूप जी के मार्ग दर्शन में प्रेरित करने का माध्यम बताया।

निपुण गुरुजन द्वारा सभी आयु वर्ग के लोगो को केंद्र में विधिवत भजन, आध्यात्म, कथक, भरतनाट्यम् और वाद्य यंत्र की शिक्षा प्रदान की जायेगी।उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अनूप जी का मार्ग दर्शन एवं सानिध्य मिलता रहेगा। फेस्का निदेशक राजीव प्रकाश ने बताया कि आज के युवा वर्ग और समाज को भारतीय कला और संस्कृति को समझने का एक सार्थक प्रयास है।

अनूप जी का सानिध्य,विख्यात गुरुजनों द्वारा सेंटर की प्रतिभाओं को सही दिशा प्रदान करने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होगा। सेन्टर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनमें आत्मविश्वास देना, हमारी सोच है।

जलोटा एकेडमी को सही दिशा और गति प्रदान करने के लिए अनूप जलोटा जी सबसे रूबरू भी होते रहेंगे। मॉरीशस और भोपाल के बाद तीसरा सेन्टर लखनऊ है




