उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
अधिकार सेना उत्तराखंड राज्य की कार्यकारिणी का गठन

लखनऊ । नवगठित राजनीतिक दल अधिकार सेना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी अपने संगठन बनाने की ओर अग्रसर है।
पूर्व आईजी व अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने बताया कि गुजरात व बिहार की राज्य कार्यकारिणी के गठन करने के बाद आज उन्होंने उत्तराखंड राज्य की कार्यकारिणी का गठन किया है।
पूर्व ओएनजीसी कर्मी, शिक्षाविद व व्यवसाई प्रदीप कुमार जैन अधिकार सेना की उत्तराखंड राज्य के इकाई के अध्यक्ष एवं पेशे से चिकित्सक डॉ गौतम कुमार महामंत्री होंगे।
इसके अलावा उपदेश कुमार, अमित बिष्ट, विवेक चमोली को उपाध्यक्ष व डॉ अभिषेक कुमार, विपिन पंवार, हरीश आर्या, चौधरी सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार कश्यप को मंत्री एवं डॉ अभिषेक नागर को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है।




