आग लगा दी, टार्गेरिंस और उनके ड्रैगंस ने: अनु मलिक
म्यूज़िक डायरेक्टर अनु मलिक अपने खास अंदाज में डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हाउस ऑफ ड्रैगन के बारे में बता रहे हैं

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. डिज़्नी+ हॉटस्टार पर अत्यधिक सराहे गए हाउस ऑफ ड्रैगन के दूसरे एपिसोड के साथ, अवार्ड-विनिंग म्यूज़िक डायरेक्टर, अनु मलिक अपने खास अंदाज में इस सीरीज़ की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। अपने हार्मोनिक एवं ‘एक गरम चाय की प्याली’ के साथ, मलिक ने कहा कि हाउस ऑफ ड्रैगन के आगमन के साथ डिज़्नी+ हॉटस्टार पर आग बरस रही है।
जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की किताब फायर एंड ब्लड से हाउस ऑफ द ड्रैगन की अप्रत्याशित दुनिया में शक्तिमान टार्गेरिन साम्राज्य की कहानी पर आधारित 10 एपिसोड की यह सीरीज़ गेम ऑफ थ्रोंस से 200 साल पहले के समय में चल रही है। हर सोमवार भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे (अमेरिकी टेलीकास्ट के समय पर) नए एपिसोड्स के साथ यह दिलचस्प कहानी हमें वेस्टेरोज़ की अप्रत्याशित दुनिया में ले जाती है।
सीरीज़ में शक्तिशाली ड्रैगंस और टार्गेरिंग के साथ तुकबंदी करते हुए मलिक ने अपनी शायरी को जीवंत कर दिया। अपने अंदाज में शायरी सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आयरन थ्रोन पर बैठने की दुआ है, इस नए गेम में, मौत खेल है और जिंदगी जुआ है।
उन्होंने कहा कि पहले दो एपिसोड्स ने इतनी उत्सुकता बना दी है कि ‘‘टार्गेरिंग और उनके ड्रैगन ने लगा दी है आग।’’ उन्होंने दर्शकों से आह्वान किया कि वो भी इस साल का यह सबसे बड़ा शो केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर एक ‘गरम चाय की प्याली’ के साथ देखें।
हाउस ऑफ द ड्रैगन की बिल्कुल नई कहानी है और नए किरदारों में प्रभावशाली कलाकार हैं। मार्टिन की किताब से अनेक किरदारों को जीवंत करने के लिए पैडी कॉन्सिडाईन, मैट स्मिथ, ओलिविया कूक, एमा डी’आर्सी, स्टीव टूसें, ईव बेस्ट, सोनोया मिज़ुनो, फेबियन फ्रेंकेल, और रिस इरफान ने अभिनय किया है।
इस बहुप्रतीक्षित सीरीज़ का निर्देशन माईग्युअल सोपोश्निक, क्लेयर किल्नर, गीता वसंत पटेल और ग्रेग येतेन्स ने किया है। इसके एग्ज़िक्यूटिव प्रोड्यूसर जॉर्ज आर. आर. मार्टिन, रयान सोंडल, और माईग्युअल सोपोश्निक के साथ सारा हेस, जोसेलिन डियाज़, विंसे गेरार्डिस और रॉन श्मिड्ट हैं।



