उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
नगर निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को महापौर ने किया सम्मानित
श्रीरामचरित मानस,अंगवस्त्र, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह एवं समस्त सेवानैवृत्तिक लाभ किये गए वितरित

लखनऊ. नगर निगम में सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता एवं अपर नगर आयुक्त राकेश यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समारोह में निम्नलिखित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर माल्यापर्ण करते हुए अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए विदाई एवं सम्मान किया गया.

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में
फरीदा रिज़वी, अनुचर, कर विभाग, जोन-1, वेद प्रकाश शुक्ला, द्वितीय श्रेणी लिपिक, समिति विभाग
, प्रदीप हैम्पुल, कर निरीक्षक श्रेणी-2 कर विभाग-1
,शिव बरन, माली, उद्यान विभाग
,श्यामपति, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग
,उमेश, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग
, प्रदीप कुमार, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, फूलचन्द, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग
,मैकू, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग
, राजेन्द्र, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग
, मुन्नी लाल, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग
, जहीर अहमद, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं.

इस बार भी कर्मचारियों के सेवानिवृति के दिन ही उनके समस्त सेवानैवृत्तिक लाभ देकर दी गयी सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी.
उपरोक्त समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पासबुक प्रदान की गयी तथा कर्मचारियों के उपादान (ग्रेच्युटी) की धनराशि रु.89,55,205 तथा अर्जित अवकाश नगदीकरण धनराशि रु. 62,21,620 का भुगतान इनके खातो में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से कर दिया गया है। साथ ही भविष्य निधि का भुगतान हेतु भुगतान आदेश सम्बन्धित कर्मचारियों को प्राप्त करा दिया गया है।

महापौर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा नगर निगम लखनऊ में प्रदान की गयी सेवाओं पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।महापौर ने कहा कि यह परंपरा अब आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवानैवृत्तिक लाभ की धनराशि का भुगतान व पेंशन बुक प्रदान किये जाने के सराहनीय कार्य पर महापौर एवं नगर आयुक्त का आभार प्रकट किया गया। नगर आयुक्त द्वारा अत्यंत ही कम अवधि में टीम वर्क के माध्यम से किए गए.

सेवानैवृत्तिक लाभ व अन्य कार्यो के निस्तारण हेतु किए गए कार्यो की प्रशंसा की गयी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से टीम वर्क द्वारा कार्य करते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई प्रदान करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।




