उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राजभाषा संबंधी विभिन्न प्रकार के कार्यकलापों एवं गतिविधियों को किया जाएगा संचालित
हिन्दी अपनायें जयघोष के साथ’ मंडल पर राजभाषा पखवाड़े का आयोजन

लखनऊ. राजभाषा की सरलता,सरसता,सुबोधता एवं भावों की सशक्त अभिव्यक्ति कुछ ऐसे विशेष गुण हैं, जो हिंदी को जनमानस की लोकप्रिय एवं सर्वमान्य भाषा का स्थान प्रदान करते हैं I मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार में आयोजित राजभाषा पखवाड़े के शुभारम्भ के सुअवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के तहत हिंदी के प्रति अपने विचार प्रकट करते हुए यह बात कही ी

उन्होंने प्रत्येक रेलकर्मी से अपने सरकारी कामकाज के दौरान राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर बल देते हुए कर्मचारियों से अपने रेल कार्य में हिंदी का अधिकतम प्रयोग करने की बात कही तथा आमजनमानस का आवाहन करते हुए सभी से अपने दैनिक जीवन सहित अपने व्यवसाय, जीविकोपार्जन के साधनों तथा सेवाओं के दौरान राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग की अपेक्षा की | ज्ञात हो कि उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल पर 01 सितम्बर से 15 सितम्बर तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है | जिसके अंतर्गत इस पखवाड़ा विशेष में पूरे मंडल पर राजभाषा संबंधी अनेक प्रकार के कार्यकलापों एवं गतिविधियों का सञ्चालन करते हुए तथा रेलकर्मियों सहित आमजनमानस के बीच हिंदी के प्रयोग के प्रति रूचि उत्पन्न करते हुए एवं सभी को इस विषय में प्रेरित करते हुए राजभाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा |




