उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
ईको फ्रेंडली मूर्ति के साथ विराजे प्रथम पूज्य गणेश
ऐशबाग जल संस्थान में पांच दिवसीय गणेशोत्सव एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ

लखनऊ। ऐशबाग जल संस्थान कालोनी की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर पांच दिवसीय तृतीय विशाल गणेशोत्सव एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या का आयोजन ऐशबाग स्थित जल संस्थान शिव मंदिर में किया गया। इस अवसर पर गणपति राखो मेरी लाज पूरन कीजौ मेरे काज…, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच जल संस्थान शिव मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी ललित मिश्रा ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणेशजी, शंकर पार्वती, संकट मोचन हनुमान एवं समस्त देवी देवताओं की वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से पूजा अर्चना करके समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने पंडाल में पांच दिनों के लिए गणेश प्रतिमा स्थापित की गई।




