उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
सहारा हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञों ने जटिल सर्जरी से बुजुर्ग महिला की बचायी जान
कई वर्षों से हृदय रोग से जूझ रही थी बुजुर्ग महिला

लखनऊ : एक दशक से ज्यादा समय से कई तरह की जटिल बीमारियों से जूझ रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सहारा हॉस्पिटल के कार्डियो थोरेसिक सर्जन डा. विशाल श्रीवास्तव, और कार्डियोलॉजिस्ट डा. धीरज सिंह ने जटिल सर्जरी करके जान बचा ली।




