उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रालोद ने विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित करने व किसानों को उनका हक दिलाने के लिए कमर कसी : मनजीत सिंह

      लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल पीलीभीत तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विस्थापित परिवारों को पुनर्वासित किये जाने तथा किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी चंद दिनों पहले राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश क राज्यपाल से भेंटकर ज्ञापन सौंपा था और उसके पूर्व राष्ट्रीय लोकदल विधान मण्डल दल के नेता राजपाल बालियान भी सदन में किसान परिवारों के न्याय के लिए आवाज उठा चुके हैं।
श्री सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के संघर्ष के बाद आज पीलीभीत से शुरूआत हो चुकी है और इसके बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी किसान परिवारों को पुनर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. उन्होंने कहा कि आज पीलीभीत जिलाधिकारी द्वारा प्रमुख सचिव राजस्व की अध्यक्षता में आजादी के बाद विभिन्न स्थानों से आकर बसे परिवारों तथा किसानों द्वारा सम्बन्धित जनपद में ग्राम सभा व सरकारी जमीनों पर तत्समय से आवासित एवं कृषि कार्य किये जाने एवं पीलीभीत के नानकसागर डेम से विस्थापित किये गये परिवारों को पुर्नवासित करने के सम्बन्ध में शाम 5 बजे वीडियों काॅफ्रेसिंग आयोजित होगी।
उ0प्र0 के जनपद पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर तथा बहराइच सहित एक दर्जन जनपदों में भारत पाकिस्तान बंटवारे के समय से कई सिक्ख व पूर्वांचल के परिवार यहां आकर बसे थे उस समय बंजर पड़ी भूमि को उक्त किसानों ने आबाद किया था और खून पसीना बहाकर उसको खेती योग्य उपजाऊ बनाया था। लगभग पिछले 70 वर्षो से उक्त जमीन पर खेती करते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की हर समस्या के लिए सडक से लेकर सदन तक संघर्ष करता चला आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button