उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
दुबई मैच: गगन पर नीला, जमीं पर सब्ज !!

के. विक्रम राव
पाकिस्तान नीचे, भारत फिर ऊपर ! इस्लामी पाकिस्तान को टी-20 क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में दुबई में कल रात (28 अगस्त 2022) को हराने पर खुशी से सर्वाधिक विभोर हुयी हैं मुम्बई की फिल्मी अदाकारा सर्बिया गणराज्य (पूर्व युगोस्लोकिया) की नताशा स्तानकोविच। कारण ? उसके 28-वर्षीय गुजराती पति हार्दिक हिमांशु पांड्या (बड़ौदावाले) ने दो हजार किलोमीटर दूर अरब सागर पार दुबई में आखिरी गेंदों पर दो चौके तथा एक छक्का लगा कर तिरंगा लहराया। गत वर्ष शारजाह में पाकिस्तान से खाई हार का प्रतिशोध ले लिया। अन्य उल्लिखित होने वालों में वे हजारों हिन्दू भी हैं, जिन्होंने इस अरबद्वीप के शिवकृष्ण देवालय में मातृभूमि के लिए अर्चना की थी।




